{"_id":"6993f35b5edaa90831055d8d","slug":"farooq-murder-case-lawyers-did-not-break-the-strike-the-accused-s-property-will-be-investigated-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farooq murder case: अधिवक्ताओं ने नहीं तोड़ी हड़ताल, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, हत्यारोपी के संपत्ति की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farooq murder case: अधिवक्ताओं ने नहीं तोड़ी हड़ताल, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, हत्यारोपी के संपत्ति की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:23 AM IST
सार
Rampur lawyer Farooq Ahmed murder case: रामपुर में वकील फारुख अहमद की हत्या के बाद से अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। उन्होंने पूरे हत्याकांड की जांच करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
1 of 10
रामपुर में वकील फारुख अहमद की हत्या
- फोटो : संवाद
Link Copied
अधिवक्ता फारुख अहमद की जिला पंचायत दफ्तर में हत्या के बाद से आक्रोशित वकीलों की हड़ताल जारी है। इससे पहले सोमवार को कलक्ट्रेट पर वकीलों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता फारुख के परिजनों को पांच करोड़ रुपये मुआवजा देने और इस मामले में नामजद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी की गिरफ्तारी की मांग जोरदार ढंग से उठाई।
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय में बैठक की। बैठक में तय किया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक वकील हड़ताल पर रहेंगे।
Trending Videos
2 of 10
रामपुर में वकीलों के प्रदर्शन के दाैरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- फोटो : संवाद
बैठक के बाद अधिवक्ता जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट स्थित पार्क पहुंचे। पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बाद में अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में इस मामले के दूसरे आरोपी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी को गिरफ्तार करने और मुख्य आरोपी जिला पंचायतकर्मी असगर अली की संपत्ति की जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
रामपुर में डीएम से बात करते वकील
- फोटो : संवाद
इसके अलावा फारुख के परिजनों को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग भी दोहराई। कहा कि मांगें होने पर ही उनका आंदोलन समाप्त होगा। डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी विद्या सागर मिश्र ने अधिवक्ताओं को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर बार एसोसिशन के महासचिव मोहम्मद उस्मान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, संजीव यादव, जसविंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल, राम सिंह लोधी समेत अन्य कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
4 of 10
प्रदर्शन करते वकील
- फोटो : संवाद
संपत्ति की होगी जांच, रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त होगा
बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने कहा कि डीएम ने बार एसोसिएशन को बताया है कि अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या के मुख्य आरोपी जिला पंचायतकर्मी असगर अली की संपत्ति की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन
5 of 10
रामपुर में तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद
वहीं, डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी में डिप्टी कलेक्टर हर्षवर्धन और शिक्षा विभाग के वित्त लेखाधिकारी हैं। कमेटी जल्द ही जांच कर रिपोर्ट देगी। साथ ही फारुख के परिवार को मुआवजे के लिए शासन को लिखा जा चुका है। दूसरी ओर, एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी जिला पंचायतकर्मी असगर अली के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।