सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Innocent boy brutally beaten up in Rampur, dies, accused arrested

शैतान बना गुलफाम: रामपुर में मासूम को जमकर पीटा, बेहोश होने के बाद किया दुष्कर्म, इस वजह से बच्चे ने तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

रामपुर में बच्चे से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक बच्चे को बहलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है।

Innocent boy brutally beaten up in Rampur, dies, accused arrested
बच्चे से किया दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिलक में बच्चे के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया गया है। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के सात वर्षीय पुत्र को ग्राम उदयपुर जागीर निवासी गुलफाम चीज दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर जंगल ले गया।

Trending Videos


उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बच्चे को बुरी तरह पीटा। इससे बालक की हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में जब मासूम को वह घर लेकर पहुंचे तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन परिजन उसे लेकर शाहबाद स्थित सरकारी अस्पताल गए, जहां दवा लेकर वापस अपने घर आ गए लेकिन मासूम को होश नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दुष्कर्म की बात बताकर पुलिस केस होने की बात कही। इसके बाद वह मिलक कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। मासूम के साथ हुई दरिंदगी के बाद पुलिस नगर स्थित सरकारी अस्पताल आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। रविवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वही मृतक के पिता ने आरोपी गुलफाम और उसके पिता मुन्ने खान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने देर रात आरोपी गुलफाम को रेवड़ी कला तिराहे पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घटना करने की बात कुबूल की।

पुलिस ने सोमवार को आरोपी का चालान कर दिया। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि सात वर्षीय बच्चे की मौत के बाद आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। उसका डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed