सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Private schools in Rampur indulge in obscene acts with innocent children, principal in custody

UP: रामपुर के निजी स्कूलों में मासूमों से अश्लील हरकत, हिरासत में प्रिसिंपल, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

संवाद न्यूज एजेंसी, भोट (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

भोट स्थिति निजी स्कूल में मासूमों से अश्लील हरकत की बात सामने आने से अभिभावक भड़क उठे। उन्होंने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इससे माहाैल गरमा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

UP: Private schools in Rampur indulge in obscene acts with innocent children, principal in custody
गश्त करती रामपुर पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

खूंटाखेड़ा गांव में स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में मासूम बच्चे-बच्चियों से अश्लील हरकतें किए जाने का आरोप सामने आया है। गंभीर आरोप स्कूल के प्रिंसिपल पर ही लगे हैं। सोमवार को बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे कई अभिभावकों ने प्रिंसिपल का घेराव करके नाराजगी जाहिर की।

Trending Videos


एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल जोसफ को हिरासत में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिसर के कैमरों की मदद से जांंच की जा रही है। भोट थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि सेंट फ्रांसिस स्कूल गांव में करीब 10 वर्षों से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा नौ तक की कक्षाएं चलती हैं। सोमवार सुबह क्षेत्र के कई गांवों के अभिभावक बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल पर बच्चों से अश्लील हरकतों का आरोप लगाते हुए सवाल-जवाब किए।

इस जानकारी पर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। अभिभावकों के साथ आए ब्लाॅक प्रमुख सरदार कुलवंत औलख और पूर्व प्रधान जोगेंद्र सिंह ने पुलिस से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रिंसिपल को थाने ले आई।

पीछे-पीछे अभिभावक भी थाने पहुंच गए। अभिभावकों ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि केजी से लेकर कक्षा छह तक के कई बच्चों के साथ स्कूल में प्रिंसिपल ने अश्लील हरकतें की थीं। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल जोसफ को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।

आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से जांच की जा रही है। उधर, स्कूल के सेक्रेटरी डॉक्टर सीनौज ने बताया कि फादर जोसफ से पूछताछ करने पर उन्होंने अश्लील हरकतें करने से इनकार किया है। इसके बाद भी प्रबंधन के स्तर से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed