सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: 12th-grade student dies two days before exam; father works abroad

रामपुर: परीक्षा से दो दिन पहले 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटका था शव, विदेश में काम करते हैं पिता

संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार/मिलकखानम (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

रामपुर में परीक्षा से दो दिन पहले छात्र ने आत्महत्या की ली। उसका शव घर के पहली मंजिल में लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

Rampur: 12th-grade student dies two days before exam; father works abroad
रामपुर में पेपर से पहले छात्र समीर की जान गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

थाना मिलकखानम क्षेत्र के बमना गांव में 12वीं के छात्र ने परीक्षा से दो दिन पहले पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के ऊपर वाले कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। इसमें छात्र की लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। 18 फरवरी से उसके बोर्ड परीक्षा के पेपर शुरू होने वाले थे।

Trending Videos


बमना निवासी समीर (18) पुत्र मोहम्मद हसन कक्षा 12 के छात्र थे। परिजनों के अनुसार समीर रविवार की रात अपने भाई के साथ एक ही कमरे में सोए थे। सुबह जब परिवार के लोग जागे तब समीर कमरे में नहीं था। जब ऊपर कमरे में जाकर देखा तो समीर का शव पंखे पर फंदे लटका देखा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ अतुल कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता मोहम्मद हसन सऊदी अरब में टाइल्स-पत्थर का काम करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पोस्टर्माटम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक समीर अपने माता-पिता की चार संतानों में पहले नंबर के थे। उनकी मौत से मां नाजमा, भाई समी, साहिल और अली का रोते-रोते बुरा हाल है। पिता को जब बेटे की मौत की खबर मिली तो वह वीडियो कॉल के दौरान फफक-फफक कर रो पड़े। 

परिजन पोस्टमार्टम के लिए नहीं थे तैयार
समीर के पिता सऊदी अरब में रोजगार के लिए गए हुए हैं। पत्नी नाजमा के साथ उसके चार बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। सोमवार को जब समीर की संदिग्ध हालात में मौत हुई तब परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आई तो परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही दफन करने की बात कही लेकिन पुलिस के समझाने पर वह पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed