सब्सक्राइब करें

गर्भवती भाभी की हत्या: गैस से जलाया फिर फावड़े से काटा, सनकी देवर गिरफ्तार, चार पर प्राथमिकी दर्ज, ये थी वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 May 2026 11:16 AM IST
सार

सहारनपुर के नानौता में गर्भवती महिला सना नाज की हत्या के मामले में देवर को गिरफ्तार किया गया है। प्रेम विवाह से नाराजगी को घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Pregnant Bhabhi Murderd: Brother-in-Law Arrested; FIR Registered Against Four
भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जिले के नानौता कस्बे की नाइयों वाली गली में गर्भवती महिला सना नाज की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी युवक हाथ में फावड़ा लेकर करीब एक घंटे तक शव के पास खड़ा रहा और किसी को भी पास नहीं आने दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोग लगातार उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह आक्रामक मुद्रा में फावड़ा लिए खड़ा रहा।



माहौल इतना भयावह था कि आसपास के लोग दूर से ही घटना को देखते रहे। काफी प्रयासों के बाद पूर्व नगर अध्यक्ष के भाई निसार खान ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से दी राहत, किसानों के चेहरे खिले

Trending Videos
Pregnant Bhabhi Murderd: Brother-in-Law Arrested; FIR Registered Against Four
घटनास्थल के पास घर में रखा गैस सिलिंडर - फोटो : ग्रामीण

प्रेम विवाह से नाराज था परिवार
मोहल्ला चहामंजली कोट निवासी सना नाज ने अपने घर के सामने रहने वाले युवक सलमान राव से 28 अक्तूबर 2025 को प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि अलग बिरादरी में विवाह होने के कारण ससुराल पक्ष के कुछ लोग इस रिश्ते से नाराज थे।

रविवार की शाम सना घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर आमिर से विवाद हो गया। आरोप है कि आमिर ने फावड़ा उठाकर सना के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय सना लगभग चार से पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant Bhabhi Murderd: Brother-in-Law Arrested; FIR Registered Against Four
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : ग्रामीण

एक घंटे तक शव के पास खड़ा रहा आरोपी
घटना के बाद आरोपी आमिर हाथ में फावड़ा लेकर शव के पास ही खड़ा रहा और किसी को भी नजदीक नहीं आने दिया। यहां तक कि पुलिस भी कुछ समय तक उसके आक्रामक व्यवहार के कारण अंदर नहीं जा सकी।

इसी दौरान निसार खान ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान उनके हाथ में फावड़ा लगने से हल्की चोट भी आई। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Pregnant Bhabhi Murderd: Brother-in-Law Arrested; FIR Registered Against Four
सना नाज की फाइल फोटो - फोटो : ग्रामीण

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास दिलशादी, पति सलमान राव, ननद मुस्कान और देवर आमिर के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा, लोहे का सरिया, लाइटर, दो चाकू और एक कैंची बरामद की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Pregnant Bhabhi Murderd: Brother-in-Law Arrested; FIR Registered Against Four
आरोपी आमिर और सना नाज की फाइल फोटो - फोटो : ग्रामीण

पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सना की मौत का कारण सिर के पीछे गंभीर चोट बताया गया है। इससे स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने पहले फावड़े से सिर पर वार किया। इसके बाद गले और चेहरे पर भी हमला किया गया।

रिपोर्ट में पेट पर जलने के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसे गैस के चूल्हे से जलाने की कोशिश भी की गई। 

पुलिस के अनुसार घटना की जांच प्रेम विवाह, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर की जा रही है। क्षेत्राधिकारी गंगोह अशोक सिसौदिया ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed