सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Dehradun Expressway Sees Road Sinkhole at Two Spots Check Routes Details in Hindi

UP: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दो जगह धंसी सड़क, पहले बिहारीगढ़ में फ्लाईओवर की दरक गई थी दीवार

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 13 May 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दो जगह सड़क धंस गई। बिहारीगढ़ के पास खामी आ गई। बड़गांव में दल्हेड़ी फ्लाईओवर के किनारे भी मिट्टी धंस गई।
निर्माण कंपनी मरम्मत में जुटी है। 

Delhi-Dehradun Expressway Sees Road Sinkhole at Two Spots Check Routes Details in Hindi
बड़गांव क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किनारों पर हुआ कटाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगातार खामियां सामने आ रही हैं। पहले बिहारीगढ़ में फ्लाईओवर की दीवार दरक गई थी अब उसके दूसरे किनारे पर दो जगह से सड़क धंस गई है। निर्माण कंपनी ने आनन-फानन जेसीबी लगाकर इसे मरम्मत के लिए उखाड़ दिया गया है। 
Trending Videos


फिलहाल एक साइड की दो लेन को बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया है। उधर, बड़गांव क्षेत्र के दल्हेड़ी फ्लाईओवर के किनारे की मिट्टी भी धंस गई है, जिससे हादसों का डर बना है। बता दें, कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 हजार करोड़ की लागत से बने 210 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अप्रैल के आखिर में बिहारीगढ़ में फ्लाईओवर की दीवार दरक गई थी, जिसके पुल का ढांचा एंकर प्लेट्स के सहारे टिकाया गया था। अब एक्सप्रेसवे पर अमानतगढ़ के पास बिहारीगढ़ फ्लाईओवर पर दो जगह सड़क का हिस्सा धंस गया है। 

 

यहां से गुजरते वक्त वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि पता चलने पर मंगलवार को निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने जेसीबी लगा कर धंसी हुई सड़क को उखाड़ दिया। यहां दो लेन फिलहाल बैरिकेड्स लगाकर वाहनों के लिए बंद कर दी गई हैं। 

केवल एक लेन को ही वाहनों के लिए खोल रखा है। करीब छह महीने पहले भी यह सड़क धंस गई थी, जिसके बाद इसकी मरम्मत की गई थी। बार-बार सड़क धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी बरसात शुरू नहीं हुई है ऐसे में बारिश में हालात और खराब हो सकते हैं।

वहीं, बड़गांव इंटरचेंज के पास दल्हेड़ी फ्लाईओवर की बराबर में मिट्टी कटाव से गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश और वाहनों के दबाव से फ्लाईओवर के ढलान वाली जगह से मिट्टी बह गई है। अब निर्माण कंपनी इसे पक्का करा रही है। 

 

वाहन चालकों ने बताया कि कई जगह कटाव इतने गहरे है कि अगर कोई भारी वाहन साइड में रोक दिया जाए तो धंस जाएगा। रात में दोपहिया चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।
 

इसके साथ ही रेस्ट ऐरिया सहित अन्य कई जगहों पर मिट्टी कटाव से गहरे गड्ढे बन रहे हैं। पानी निकासी न होने से फ्लाईओवर और पुलों के पास ढलान की मिट्टी लगातार बह रही है। हालत यह है कि सर्विस रोड के किनारे चार से पांच फीट गहरे कटाव बन गए हैं।

एलिवेटेड के पिलर मिले थे कमजोर
इससे पहले गत वर्ष बरसात के बाद एलिवेटेड रोड के 24 पिलर कमजोर पाए गए थे। इन्हें बाद में जैकेट पहनाई गई थी। इसके अलावा भी कई जगह एक्सप्रेसवे पर ऐसे मामले आ चुके हैं।

 

सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही इसे ठीक कराकर वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।- करण सिंह, साइट इंजीनियर एनएचएआई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed