{"_id":"6a038649291ca1bc050e9b81","slug":"passenger-revenue-crosses-100-crore-mark-for-the-first-time-record-earnings-from-ticket-checking-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-175274-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यात्री राजस्व पहली बार 100 करोड़ के पार, टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यात्री राजस्व पहली बार 100 करोड़ के पार, टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड कमाई
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 13 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने अप्रैल 2026 में यात्री आय के मामले में रिकॉर्ड कमाई की है। मंडल ने एक ही महीने में अब तक का सर्वाधिक 101.88 करोड़ यात्री राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष अप्रैल 2025 की तुलना में 19.03 प्रतिशत अधिक है।
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगी है। वहीं रेल वन एप और डिजिटल भुगतान प्रणाली के बढ़ते उपयोग ने भी राजस्व में भूमिका निभाई है। अप्रैल 2026 में टिकट जांच से 6.15 करोड़ की आय हुई, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 4.60 करोड़ था। इस प्रकार टिकट जांच आय में 33.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सभी ईएफटी मामलों को मिलाकर अप्रैल में 6.36 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इसी क्रम में नौ मई 2026 को चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में करीब 4.85 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
Trending Videos