शाहजहांपुर के खुटार में पति की हत्या के बाद आरोपी महिला ने रात में ही नहाकर शरीर पर लगा खून साफ किया। खून से सने कपड़ों और रजाई, बिस्तर को बक्से में बंद कर दिया। आरोपी महिला से युवक का निकाह लगभग 20 वर्ष पहले हुआ था। पिता की मौत के बाद व्यक्ति के भाई दूसरे गांवों में जाकर रहने लगे। कुछ महीने पूर्व महिला के संबंध गांव के ही एक युवक से हो गए। दोनों को गांव के लोगों ने कई बार तालाब और खेत आदि में देखा भी था। जानकारी होने पर महिला के पति ने उसे फटकारा और सही से रहने की नसीहत दी।
2 of 9
जांच पड़ताल करते अधिकारी और आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने एक माह पूर्व बड़े बेटे की शादी प्रेमी की बहन से करा दी। इससे प्रेमी के घर आने पर रोकटोक खत्म हो गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि शुक्रवार रात महिला अलग चारपाई पर पुत्र के साथ सोई थी। पास में ही दूसरी चारपाई पर उसका पति लेटा था। रात ढाई बजे महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। निर्माणाधीन होने के कारण घर की दीवारें बेहद छोटी हैं और कोई भी दीवार फांदकर अंदर आ सकता है।
3 of 9
मौके पर मिली रजाई
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य दरवाजे के नाम पर प्लाई लगी है, जो आराम से हटाकर घर में दाखिल हुआ जा सकता है। रात तीन बजे आहट होने पर पति की आंख खुली तो उसने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पहले महिला ने ईंट से पति के सिर पर प्रहार कर दिया। पति आगे बढ़ा तो प्रेमी ने भी प्रहार कर उसे चारपाई पर ही गिराकर मार डाला।
4 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
बिलख रही थीं बहनें आराम से बैठी रही पत्नी
मौत की जानकारी पाकर भीड़ जुटी तो लोग यह देखकर हैरत में पड़ गए कि मरने वाले की पत्नी की आंखों में एक भी आंसू नहीं था। वह आराम से बैठी थी, जबकि बहनें और रिश्तेदार बिलख रहे थे। इसके बाद लोग खुलकर महिला पर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। पिता की मौत की जानकारी मिलने पर दो दिन पहले ही मजदूरी के लिए दिल्ली गए दोनों पुत्र घर के लिए चल चुके हैं।
5 of 9
आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को ऐसे हुआ शक
बेटे के बताने से पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस को शक हो चुका था कि व्यक्ति की हत्या हुई है, लेकिन तब पुलिस को पत्नी पर शक नहीं था। इसका कारण था कि शव के चेहरे पर लगा खून सूख चुका था, इससे साफ था कि मौत कई घंटे पहले हुई है, जबकि महिला हादसे के कारण सुबह मौत होना बता रही थी। जिन ईंटों के ढेर के गिरने से मौत की बात कही जा रही थी, वह बमुश्किल तीन फुट ऊंची थीं। ऐसे में ईंट गिरने से सिर और चेहरे पर चोट लगना संभव नहीं था। बाद में पत्नी के पति की मौत पर कोई अफसोस न करते देख पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में लिया गया तो पुत्र ने सारी कहानी बयां कर दी।