फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में बूढ़ी राप्ती नदी पर बना बांध टूटा, 20 से ज्यादा गांव जलमग्न

Thu, 13 Oct 2022 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Oct 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
Budhi Rapti river dam broke in Siddharthnagar many villages submerged
सिद्धार्थनगर में बूढ़ी राप्ती नदी पर बना बांध टूटा - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर जिले की इटवा तहसील क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी पर स्थित अशोगवा मदरहवा बांध बुधवार रात टूट गया और बूढ़ी राप्ती नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा गांव जलमग्न हो चुके हैं। बूढ़ी राप्ती का सैलाब जिस प्रकार बढ़ रहा है, लोगों में दहशत और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

आपको बता दें कि यह बांध लोगों के आवागमन का केंद्र होने के साथ ही बाढ बचाव में भी अहम था। बारिश और जलभराव के बाद बांध में रिसाव होने लगा था। लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। जिले में लगातार बाढ़ की तबाही जारी है। पहाड़ से निकलने वाली नदियां लगातार सैलाब बनकर लोगों पर टूट रही हैं। शोहरतगढ़ डुमरियागंज इटावा और बांसी तहसील में लगातार बाढ़ का कहर जारी है। 
Budhi Rapti river dam broke in Siddharthnagar many villages submerged
सिद्धार्थनगर में बूढ़ी राप्ती नदी पर बना बांध टूटा - फोटो : अमर उजाला।
इस बीच बुधवार रात इटवा तहसील क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी पर स्थित अशोगवा मदरहवा बांध टूट गया। बांध के टूटने से देखते ही देखते 20 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए। हर तरफ सैलाब ही सैलाब नजर आने लगा। 

Budhi Rapti river dam broke in Siddharthnagar many villages submerged
सिद्धार्थनगर में बूढ़ी राप्ती नदी पर बना बांध टूटा - फोटो : अमर उजाला।

किसी तरीके से लोगों ने बढ़ते हुए पानी से जान बचाने के लिए छतों पर शरण लिया, तो कुछ ने उंचे स्थानों पर। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सिंचाई विभाग को बाद में रिसाव होने की सूचना पहले दे दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhi Rapti river dam broke in Siddharthnagar many villages submerged
सिद्धार्थनगर में बूढ़ी राप्ती नदी पर बना बांध टूटा - फोटो : अमर उजाला।
बावजूद इसके विभाग ने बड़ी चूक की जिसका नतीजा है कि बांध टूट गया और लोग सैलाब से जूझ रहे हैं। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की गुहार लगाई है। लेकिन अभी तक ना तो राहत और ना ही बचाव कार्य शुरू हो पाया है। 

विज्ञापन
Budhi Rapti river dam broke in Siddharthnagar many villages submerged
सिद्धार्थनगर में बूढ़ी राप्ती नदी पर बना बांध टूटा - फोटो : अमर उजाला।
सुनौली नानकार के ग्राम प्रधान मुकेश ने बताया कि बाद में रिसाव होने की जानकारी पहले ही सिंचाई विभाग को दी गई थी। बावजूद इसके यहां कोई कदम नहीं उठाया गया जिसका नतीजा है कि गांव पानी के सैलाब में डूब गया है। लोग बांध पर शरण लिए हैं। भारी क्षति हुई है और प्रशासन मौन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed