{"_id":"621dfb603e0a7b6db909fe11","slug":"up-assembly-election-2022-6th-phase-contesting-candidate-mlas-ministers-age-fraud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: पांच साल में कोई 21 साल बढ़ा तो कोई चार साल घटा, उम्र के ‘खेल’ में योगी के दो मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: पांच साल में कोई 21 साल बढ़ा तो कोई चार साल घटा, उम्र के ‘खेल’ में योगी के दो मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष भी
आज छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर चुनाव चल रहे हैं। इस दौरान 676 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पिछले पांच चरण की तरह इस चरण में भी कई मौजूदा विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में पांच साल नहीं बढ़ी है। कोई ज्यादा तो कई कम बढ़ गया।
विज्ञापन
1 of 13
छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चुका है। आज छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर 676 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पिछले पांच चरण की तरह इस चरण में भी कई मौजूदा विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में पांच साल नहीं बढ़ी है। कोई ज्यादा तो कई कम बढ़ गया। ये हम नहीं इन विधायकों के हलफनामे कह रहे हैं। आइये जानते हैं इन विधायकों के बारे में…
2 of 13
महेंद्र पाल सिंह 2017 में पिपराइच सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे।
- फोटो : अमर उजाला
इस बार महेंद्र पाल सिंह का मुकाबला सपा के अमरेंद्र निषाद, बसपा के दीपक अग्रवाल और कांग्रेस के सुमन चौहान से है। पिछले पांच साल में महेंद्र पाल सिंह की उम्र में 21 साल का इजाफा हुआ है।
3 of 13
बलरामपुर जिले की उतरौला सीट से 2017 में भाजपा के राम प्रताप वर्मा जीते थे।
- फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच साल में राम प्रताप वर्मा की उम्र में 14 साल का इजाफा हुआ है। इस बार राम प्रताप वर्मा का मुकाबला सपा के हसीब खान, बसपा के राम प्रताप और कांग्रेस के धीरेंद्र प्रताप सिंह से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
2017 में निर्दलीय जीते अमन मणि त्रिपाठी इस बार बसपा के उम्मीदवार हैं।
- फोटो : अमर उजाला
महाराजगंज जिले की नौतनवा सीट पर अमन मणि का मुकाबला निषाद पार्टी के ऋषि, सपा के कुंवर कौशल सिंह और कांग्रेस के सदा मोहन से है। अमन मणि की उम्र बीते पांच साल में बढ़ने की जगह चार साल घट गई।
विज्ञापन
5 of 13
सुरेश तिवारी 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया जिले की बरहज सीट से जीते सुरेश तिवारी ने इस बार पार्टी और सीट दोनों बदल दी है। बरहज विधायक इस बार रुद्रपुर सीट से बसपा के टिकट पर मैदान में हैं। रुद्रपुर सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के जय प्रकाश निषाद, सपा के रामभुआल निषाद और कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह से है। सुरेश तिवारी पिछले पांच साल से 76 साल के ही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।