{"_id":"5c1c9b9fbdec2256fa2686ac","slug":"cm-yogi-is-coming-varanasi-and-watch-reality-of-projects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज वाराणसी आ रहे सीएम योगी, देखी हकीकत तो अफसरों की क्लास लगना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वाराणसी आ रहे सीएम योगी, देखी हकीकत तो अफसरों की क्लास लगना तय
Fri, 21 Dec 2018 01:21 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को जानने के लिए शहर भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री से हकीकत छिपाने कोशिश की जाएगी। आगे की स्लाइड्स में देखें..
सीएम योगी
- फोटो : SELF
पिछले तीन महीने से महमूरगंज-सिगरा मार्ग बंद पड़ा है और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों ने सीवर लाइन कनेक्शन ही गलत जोड़ दिया। ऐसे में इस काम को पूरा करने में और समय लग सकता है। इसके अलावा वाराणसी की साज सज्जा से लेकर अन्य कामों पर लापरवाही है।
cm yogi
- फोटो : amar ujala
29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चावल अनुसंधान संस्थान सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद हस्तकला संकुल में एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को जानने के बाद मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM YOGI
- फोटो : self
यहां बता दें कि ऐढ़े गांव में तैयार हो रहे टेंट सिटी में लोक निर्माण विभाग का काम धीमी से गति से चल रहा है। शहर में सड़कों की मरम्मत आदि का कार्य हो रहा है। मगर, अभी ज्यादातर काम लंबित हैं। रोजाना लग रहे जाम भी प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री इनका संज्ञान ले सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद काम तेज किया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी आगमन में सीएम योगी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल और प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण व शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। रात में मुख्यमंत्री शहर भ्रमण कर प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं का हाल भी जानेंगे।