{"_id":"5f93dcc75fa20b384b100f3b","slug":"faith-on-corona-in-vindhyadham-social-distancing-is-not-followed-devotees-worship-maa-vindhyavasini-in-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विंध्यधाम में कोरोना पर भारी आस्था: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं, माता के दरबार में भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्यधाम में कोरोना पर भारी आस्था: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं, माता के दरबार में भक्तों का सैलाब
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Oct 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
शारदीय नवरात्र मेला में भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी। भोर में मंगला आरती के बाद से ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहता है। तरह-तरह के फूलों से मां विंध्यवासिनी के हुए शृंगार की एक झलक पाकर श्रद्धालु निहाल हो जाते हैं। घंटा, घड़ियाल, शंख, नगाड़ा एवं जय अंबे जय जगदंबे के जयकारे से समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान हो जाता है। दिन में करीब 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मां दरबार पहुंच रहे हैं।
Trending Videos
2 of 7
नवरात्र के समय में वैसे तो लाखों भक्त दर्शन-पूजन के लिए आते हैं, लेकिन कोरोना के चलते फिलहाल 50 से 70 हजार श्रद्धालु ही पहुंच रहे हैं। कोरोना में देवी धाम परिसर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर पावन विंध्याचल धाम में देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
नवरात्र में मां विंध्यवासिनी की पूजा।
- फोटो : अमर उजाला
विंध्यधाम के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद हाथों में नारियल, चुनरी, माला और फूल के साथ ही माता का प्रसाद लिए भक्त मंदिर की ओर कतारबद्ध रहते हैं। बीच-बीच में माता के जयकारे लगाते गर्भगृह की ओर पहुंच रहे थे।
4 of 7
maa vindhyavasini
- फोटो : maa vindhyavasini
कोई गर्भगृह तो कोई झांकी के जरिए ही मां विंध्यवासिनी की एक झलक प्राप्त कर रहा है। गंगा किनारे शहनाई एवं नगाड़े की धुन पर लोगों ने अपने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। मंदिर छत पर बैठे साधक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अनुष्ठान करने में तल्लीन दिखाई दिए।
विज्ञापन
5 of 7
मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं :
कोरोना के सामने लोगों की श्रद्धा भारी पड़ रही है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग तो बिल्कुल ही भूल गए हैं। वहीं, मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।