सब्सक्राइब करें

Gangotri Cruise: अब काशी में लग्जरी क्रूज पर गंगा आरती का आनंद लेंगे पर्यटक, तस्वीरों में देखें- इसकी खूबसूरती

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 01 Aug 2025 10:59 AM IST
सार

Varanasi News: गंगोत्री क्रूज पर तीन बटुक गंगा आरती कराएंगे। वहीं इस क्रूज पर पर्यटक योग भी करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद ले सकेंगे। 

विज्ञापन
Ganga Aarti on Gangotri cruise perform by Three monks and yoga will be performed on deck in varanasi
गंगोत्री क्रूज - फोटो : अमर उजाला

काशी के सबसे बड़े तीन तल वाले लग्जरी क्रूज पर गंगा आरती भी होगी। पर्यटक इस पर योग भी करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इस क्रूज के सबसे ऊपरी तल पर सुबह शाम पर्यटकों के लिए गंगा आरती होगी। तीन बटुक गंगा आरती करेंगे। इसके अलावा सुबह एक घंटे योग होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। 



इसे भी पढ़ें; PM Modi: दालमंडी चौड़ीकरण की आधारशिला रखेंगे पीएम, 52 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास; जुटेंगे 50 हजार लोग

Trending Videos
Ganga Aarti on Gangotri cruise perform by Three monks and yoga will be performed on deck in varanasi
गंगोत्री क्रूज - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पहुंचे गंगोत्री क्रूज में पर्यटक मार्कंडेय महादेव से विंध्यधाम का भ्रमण करेंगे। इस क्रूज में पर्यटकों को खास सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Aarti on Gangotri cruise perform by Three monks and yoga will be performed on deck in varanasi
गंगोत्री क्रूज - फोटो : अमर उजाला
24 कमरों वाले इस क्रूज में पर्यटकों को भारतीय व्यंजन के अलावा बनारस के प्रसिद्ध जायके भी परोसे जाएंगे। बनारसी कचौड़ी-सब्जी, जलेबी, बाटी-चोखा के अलावा गोलगप्पे का स्वाद भी यहां मिलेगा।
 
Ganga Aarti on Gangotri cruise perform by Three monks and yoga will be performed on deck in varanasi
गंगोत्री क्रूज - फोटो : अमर उजाला
क्रूज की यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी। अलकनंदा क्रूज लाइन अपनी होम साइट के अवाला टूर ऑपरेटरों के माध्यम से भी बुकिंग लेगा। 
 
विज्ञापन
Ganga Aarti on Gangotri cruise perform by Three monks and yoga will be performed on deck in varanasi
गंगोत्री क्रूज - फोटो : अमर उजाला
क्रूज का संचालन रविदास घाट से होगा। रविदास घाट पर खड़े क्रूज को सजाने संवारने का काम शुरू हो गया है। इसकी दीवारों पर काशी की सांस्कृतिक धरोहरों, प्रमुख पर्यटक स्थलों की तस्वीरें लगाई जाएंगी। कमरों में पर्यटन स्टॉलों से संबंधित म्यूरल लगाए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed