{"_id":"69ccbf8f84e010d471083da7","slug":"electricity-consumption-rises-crosses-600-megawatts-in-varanasi-in-march-itself-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की खपत बढ़ी: वाराणसी में मार्च में ही 600 मेगावाट पार, कई जगहों पर ट्रिपिंग की समस्या भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की खपत बढ़ी: वाराणसी में मार्च में ही 600 मेगावाट पार, कई जगहों पर ट्रिपिंग की समस्या भी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। खपत अधिक होने का असर रहा कि शहर में भगवानपुर, लहरतारा, महेशपुर, चेतगंज, सिगरा सहित कई जगहों पर ट्रिपिंग होती रही।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Meta AI
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले में दो दिन से धूप तीखी होने का असर ये है कि बिजली की खपत बढ़ गई है। अचानक गर्मी बढ़ने और इलेक्टि्रक उपकरणों का इस्तेमाल अधिक होने का असर ये है कि बिजली की खपत भी बढ़कर 600 मेगावाट के पार पहुंच गई है। मार्च में यह पिछले दो साल का सर्वाधिक खपत का आंकड़ा है।
Trending Videos
मंगलवार को खपत अधिक होने का असर रहा कि शहर में भगवानपुर, लहरतारा, महेशपुर, चेतगंज, सिगरा सहित कई जगहों पर ट्रिपिंग होती रही। जिले में बिजली निगम के सात लाख उपभोक्ता हैं। आम तौर पर मार्च महीने में बिजली खपत 500 मेगावाट तक रहती है। पिछले साल मार्च महीने में सर्वाधिक खपत 27 मार्च को 532.57 मेगावाट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल मार्च के पहले सप्ताह में 477 मेगावाट खपत थी। इस महीने में सर्वाधिक 580 मेगावाट 19 मार्च को थी। 30 मार्च को खपत बढ़कर 605 मेगावाट पहुंच गई। इधर, 31 मार्च को खपत का आंकड़ा बढ़कर 610 तक पहुंच गया है।