{"_id":"5a7d42554f1c1ba4268b96b3","slug":"hrithik-roshan-got-award-in-convocation-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ऋतिक रोशन को मिला अवार्ड'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ऋतिक रोशन को मिला अवार्ड'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 09 Feb 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
super
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना विश्वविद्यालय में गुरुवार को दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के टापरों को डिग्रियां बांटी गईं। जिसमें ऋतिक रोशन को अवार्ड दिया गया। इस दौरान ऋतिक रोशन समेत काफी संख्या में टापर छात्र और शिक्षक भी मौजूद थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
super 30
- फोटो : twitter
बनारस के रामनगर किले में शूट हो रही फिल्म सुपर 30 में पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए बनाए गए मंच पर छात्रों को करियर के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने वाले आनंद कुमार की भूमिका में ऋतिक रोशन को मंत्री बने पंकज त्रिपाठी ने अवार्ड प्रदान किया। शाम को रामनगर किले के पश्चिमी छोर पर स्थित गंगा महल के आसपास देर शाम तक शूटिंग हुई।
super 30
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को किले के मुख्य द्वार पर फिल्म यूनिट के बाउंसरों ने शूटिंग देखने पहुंचे छात्रों को खदेड़ा और उनके साथ हाथापाई भी की। यूनिट के गार्डों ने दूर से आये बौद्ध सैलानियों को भी नहीं बख्शा। बौद्ध सैलानी संग्रहालय देखने के गरज से अंदर जाने लगे तो गार्डों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और बाहर धकेल दिया। इससे निराश सैलानी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
super 30
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था संग्रहालय में प्रवेश नहीं रोका जाना चाहिए। दूरदराज से यहां आ रहे सैलानियों को यहां आने के बाद फिल्म की शूटिंग के चलते प्रवेश रोके जाने की जानकारी मिल रही है। इसके चलते उन्हें और परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
super 30
- फोटो : अमर उजाला
उधर, नगरपालिका पार्किंग शुल्क वसूली के ठेकेदार रामनरेश साहनी ने फिल्म सुपर 30 के निर्माता निर्देशक के खिलाफ गुरुवार शाम को रामनगर थाने में तहरीर दी है। तहरीर मे कहा गया है कि जब से फिल्म सुपर 30 की शूटिंग चल रही है तब से पार्किंग शुल्क की वसूली बंद है। जिससे लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।