वाराणसी के धार्मिक और ऐतिहासिक संदर्भों का जीवंत दस्तावेज लिखने जा रहा काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कर पीएम मोदी ने ये तोहफा जनता के समर्पित कर दिया है। दिन के वक्त इस धाम की आभा तो अद्भुत दिखती ही है, लेकिन रात में ऐसा लगता है जैसे आसमान से तारे जमीन पर उतर आए हों।
कहीं नीली, कहीं सुनहरी तो कहीं सतरंगी रोशनी बिखेरती एलईडी लाइट मंदिर परिसर की भव्यता को चार चांद लगा रही है। दो-तीन साल पहले काशी विश्वनाथ मंदिर का नजारा कुछ और था। अगर अब आप मंदिर परिसर में जाएंगे तो स्वतः ही बोल पड़ेंगे..अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय..। अब गंगा तट से बाबा दरबार अब एकाकार हो चुका है। धाम क्षेत्र से मां गंगा नजर आने लगीं हैं।
काशी विश्वनाथ धाम में 27 मंदिरों को विग्रह सहित स्थापित किया गया है। करीब दो साल मंदिर को बड़े ही भव्य और आकर्षक तरीके से बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण अलौकिक, अद्भुत और अकल्पनीय रहा।
2 of 11
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
गंगा से काशी विश्वनाथ धाम के एकाकार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुए काशीपुराधिपति के इस परिसर में अब भक्तों को बाबा के दर्शन के लिए सड़क पर इंतजार नहीं करना होगा। अलग-अलग रास्तों पर बनाए गए तीन प्रवेश द्वार से सीधे भक्त धाम में प्रवेश करेंगे। महाशिवरात्रि और सावन जैसे विशेष अवसरों पर लाखों की भीड़ अब मंदिर परिसर में ही कतारबद्ध हो सकेगी।
3 of 11
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
धाम परिसर को रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया है। जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। गुलाबी पत्थरों पर शानदार नक्कासी और उस पर रंग बिरंगे लाइट्स की रोशनी मंदिर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। दिन के उजियारे के साथ ही रात के अंधेरे में बाबा का ये अद्भुत धाम श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
4 of 11
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
रात के अंधियारे में विश्वनाथ धाम की खूबसूरती नजर आने लगी है। मंदिर परिसर में स्वर्ण शिखर को चमकाया गया है। इसकी चमक को बढाने के लिए स्पॉट लाइट्स भी लगाई गई है। काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन से पहले गंगा स्नान या आचमन की मान्यता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जलासेन घाट पर बनाए जा रहे गेट को खास रूप दिया जा रहा है।
5 of 11
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
अब धाम के मंदिर परिसर में आने पर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ उनकी महिमा भी जान पाएंगे, धर्म शास्त्रों व पौराणिक ग्रंथों में वर्णित पवित्र स्थल काशी में मौजूद हैं। उपनिषद, वेदों और पुराणों के आधार पर मिली जानकारी का चित्रात्मक वर्णन, श्लोक संख्या, हिंदी में अनुवाद समेत समस्त जानकारियां विश्वनाथ धाम में मार्बल पर उकेरी गई हैं।