सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ धाम: मृत्यु का डिपार्टमेंट काल भैरव का, फोटो-सेल्फी न लें यहां; पुलिसकर्मी की वायरल हुई रील

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Feb 2026 11:12 AM IST
सार

Varanasi News: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की भीड़ के बीच गेट नंबर चार पर एक पुलिसकर्मी की एनाउंस करती रील वायरल हुई। जिसमें पुलिसकर्मी द्वारा लोगों को फोटो-सेल्फी न लेने की नसीहत दी जा रही है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple viral reel of police officer making announcement in Varanasi
सेल्फी लेती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

बाबा विश्वनाथ के गेट नंबर 4 पर तैनात एक पुलिसकर्मी की एनाउंस करती रील वायरल हुई। पुलिसकर्मी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ये काशी काल भैरव की नगरी है। आप यहां पर आए नहीं, भैरव बाबा की मर्जी से लाए गए हैं। उनकी मर्जी का सम्मान किजिए। 

Trending Videos
Kashi Vishwanath Temple viral reel of police officer making announcement in Varanasi
माथे पर चंदन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
यहां पर मृत्यु का डिपार्टमेंट काल भैरव के पास है। यमराज इस शहर में अपनी मर्जी से नहीं आ सकता। जितना हो सके मोबाइल और रील से दूर रहें। फोटो सेल्फी से महत्वपूर्ण प्रभु के दर्शन हैं। भगवान का चिंतन करिए वही आपके जीवन की नईया को पार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple viral reel of police officer making announcement in Varanasi
महाशिवरात्रि पर पूजा करने जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
जंगमबाड़ी से पालकी में निकली यात्रा
भक्तों की भारी भीड़ के बीच जंगमबाड़ी से पालकी यात्रा निकाली गई। पूरा दल मंदिर तक दर्शन करने पहुंचा। साथ में गए संत तलवार बाजी और ड्रामा करते हुए नाचते गाते दर्शन करते रहे।

इसे भी पढ़ें; शिव बरात की 15 तस्वीरें: देव-दानव और औघड़ के साथ दूल्हा बन बरात लेकर निकले महादेव, काशी बनी कैलाश
Kashi Vishwanath Temple viral reel of police officer making announcement in Varanasi
परिवार के साथ दर्शन करने आया बच्चा - फोटो : अमर उजाला
सात साल के बच्चे का शिव तांडव भाया
परिवार के साथ दर्शन करने आए सात साल के बच्चे सिद्धार्थ दुबे ने बुलंद आवाज में करीब दो मिनट तक शिव तांडव गाकर आम भक्तों को आश्चर्य में डाल दिया।
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple viral reel of police officer making announcement in Varanasi
दर्शन के लिए लाइन में खड़ी चार साल की नन्ही बच्ची राजराजेश्वरी - फोटो : अमर उजाला
चार साल की नन्ही बिना खाए चार घंटे खड़ी रही
कर्नाटक से आई चार साल की नन्ही बच्ची राजराजेश्वरी काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए तीन से चार घंटे तक लाइन में खड़ी रही। मंदिर के गेट नंबर 4 की ओर दर्शनार्थियों की कतार में दोपहर करीब 2 बजे से लगी थी। इस दौरान उसने कुछ भी खाया-पिया भी नहीं। उसके चेहरे पर थकान के बजाय भक्ति और उत्साह झलकती रही। कतारबद्ध श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों उसकी आस्था और धैर्य की सराहना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed