{"_id":"5a7abe894f1c1b8c268b8d89","slug":"market-full-from-gifts-in-valentine-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइंस डेः आया प्यार के इजहार का मौसम, रुमानी हुआ बाजार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइंस डेः आया प्यार के इजहार का मौसम, रुमानी हुआ बाजार, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
valentinde day
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार के पंछी वैलेंटाइंस को यादगार बनाने की तैयारी में लग गए हैं। आज से वैलेंटाइंस वीक की शरुआत भी हो गई है। ऐसे में युवाओं का उत्साह दोगुना हो गया है। वहीं प्यार के इस त्योहार के लिए बनारस में पूरा बाजार सज गया है। तमाम गिफ्ट शॉप्स दिल खुश कर देने वाले तोहफों से सजे हुए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
valentinde day
- फोटो : अमर उजाला
इन्हीं तोहफों में से कुछ हटकर और खास ढूंढ कर लोग अपने प्यार को नजराना देने को तैयार हैं। फिर चाहे वो वैलेंटाइंस डे कार्ड हो, चॉकलेट्स हों, लव लेटर, मेटेलिक रोज या फिर मैजिकल मिरर फोटो फ्रेम। वैलेंटाइंस डे को प्रेमी जोड़े अपने-अपने तरह से मनाते हैं। तोहफों से एक दूसरे को खुश करने की पूरी कोशिश है।
valentinde day
- फोटो : अमर उजाला
इस बार वैलेंटाइन डे पर खास म्यूजिकल कार्ड मार्केट में हैं। इन कार्ड्स में वैलेंटाइंस वीक के हर दिन के लिए खास सरप्राइज है। कार्ड्स के अलावा कपल टैडी, हार्ट चॉकलेट्स विथ मैसेज चिट, लाइटिंग ग्लास विथ लव कोट्स, मैजिकल मिरर फोटो फ्रेम खास हैं जिनसे अपने दिल की बात का इजहार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
valentinde-day
- फोटो : अमर उजाला
अन्य गिफ्ट आइटम में लव सिंबल वाली चीजें अधिक पसंद की जा रही है, जिसमें कपल स्टैच्यू, कैंडल्स जैसी चीजें शामिल हैं। तोहफों के साथ उनकी पैकिंग का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। गिफ्ट में चॉकलेट की भी अच्छी खासी रेंज मौजूद हैं।
विज्ञापन
valentinde-day
- फोटो : अमर उजाला
इनमें 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के चॉकलेट बाक्स मार्केट में उपलब्ध हैं। कस्टमाइज्ड चॉकलेट के साथ चॉकलेट बुके भी लोग एक दूसरे को देना पसंद कर रहे हैं। इसमें होममेड चॉकलेट के साथ विदेशी चॉकलेट को भी शामिल किया गया जा रहा है। लोगों के स्वाद और पसंद के आधार पर इन्हें ऑर्डर देकर भी तैयार किया जा रहा है।