{"_id":"5c28a6f5bdec2256db062397","slug":"migrants-will-travel-to-this-high-speed-train-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करेंगे प्रवासी भारतीय, इसमें है बहुत कुछ खास, तस्वीरों में देखें भव्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करेंगे प्रवासी भारतीय, इसमें है बहुत कुछ खास, तस्वीरों में देखें भव्यता
Mon, 31 Dec 2018 11:14 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
T 18
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में निर्मित पहली हाई स्पीड ट्रेन टी18 प्रवासी भारतीयों के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी। उन्हें प्रयागराज से नई दिल्ली तक टी18 सहित विशेष लग्जरियस ट्रेनों से ले जाया जाएगा। विदेश मंत्रालय व रेल मंत्रालय मिलकर इस पर बृहद योजना तैयार कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
T 18
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। लगभग पांच हजार प्रवासी भारतीयों के इसमें शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। लिहाजा भारत की आतिथ्य परंपरा का एहसास कराने के साथ ही यहां की संस्कृति व कला से प्रवासी भारतीयों को रूबरू कराने के लिए शासन प्रशासन जी जान से जुटा हुआ है।
T 18
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रवासी भारतीयों को कुंभ मेले की भव्यता दिखाने की भी योजना है। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो प्रवासी भारतीयों को टी18 से प्रयागराज से नई दिल्ली भेजा जाएगा। इसके अलावा शताब्दी व राजधानी सरीखी ट्रेनों को भी दिल्ली तक उन्हें ले जाने के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
T 18
- फोटो : twitter
हाल ही में प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच हुए टी18 के ट्रायल रन को भी इसी क्रम में देखा जा रहा है। वाराणसी से प्रयागराज तक प्रवासी भारतीयों को लग्जरी बसों से भेजा जाएगा। इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
T 18
- फोटो : twitter
खास बातें
- 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम
- दो एग्जीक्यूटिव और 14 नॉन एग्जीक्यूटिव क्लास मिलाकर 16 डिब्बे
- सभी डिब्बे एक दूसरे से जुड़े और वातानुकूलित चेयर कार।
- सीटें इस तरह से डिजाइन की गई हैं कि 360 डिग्री पर घूम सकती हैं
- वाई-फाई सुविधा से लैस, एडवांस पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम रहेगा
- 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम
- दो एग्जीक्यूटिव और 14 नॉन एग्जीक्यूटिव क्लास मिलाकर 16 डिब्बे
- सभी डिब्बे एक दूसरे से जुड़े और वातानुकूलित चेयर कार।
- सीटें इस तरह से डिजाइन की गई हैं कि 360 डिग्री पर घूम सकती हैं
- वाई-फाई सुविधा से लैस, एडवांस पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम रहेगा