{"_id":"5be6fde5bdec2269b642aa99","slug":"mother-from-spain-came-varanasi-for-son-funeral-rituals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की अस्थियां स्पेन से लेकर वाराणसी पहुंची मां, नम आखों से कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की अस्थियां स्पेन से लेकर वाराणसी पहुंची मां, नम आखों से कही ये बात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
- फोटो : amar ujala
स्पेन के बार्सिलोना निवासी मारिया टेरेसा ने अपने बेटे खोरदी को मोक्ष की कामना से उसकी अस्थियों को शनिवार को मणिकर्णिका घाट पर गंगा में प्रवाहित किया। दरअसल बार्सिलोना निवासी खोरदी की मौत 36 साल की उम्र में 15 मार्च 2018 को हो गई थी। उसका दाह संस्कार भी हिन्दू रीति रिवाज से स्पेन के टेररसा में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खोरदी की मां मारिया टेरेसा ने बताया कि खोरदी ने मौत से पहले अपने पिता गिजेर्मो से अपनी अस्थियों को देवों के देव महादेव की नगरी काशी में मां गंगा में प्रवाहित करने की अंतिम इच्छा जाहिर की थी। इसलिए खोरदी की अस्थियों को लेकर काशी पहुंची।
काशी पहुंचने पर अपने इकलौते बेटे खोरदी के अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उसने एक गाइड से संपर्क किया और इसे शनिवार को पूरे विधि विधान से अस्थियों का विसर्जन किया गया। मारिया बार्सिलोना से मुंबई के रास्ते शुक्रवार को काशी पहुंचीं।
विज्ञापन
shradh
अपने गाइड संजय गुप्ता के साथ मणिकर्णिका घाट पर हिंदू विधि विधान के साथ मारिया ने अपने बेटे खोरदी की अस्थियां को मोक्ष के लिए गंगा में प्रवाहित किया। मारिया ने कहा बेटे की इतनी आस्था है तो भगवान शंकर भी मेरे बेटे को जरूर मोक्ष प्रदान करेंगे।

कमेंट
कमेंट X