मिर्जापुर जिले के राजगढ़ ब्लॉक के धौहां गांव में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिए शिलान्यास करने से पहले सांसद अनुप्रिया पदेल ने ट्रीटमेंट प्लांट स्थल पर हवन पूजन किया। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धौहां ग्राम समूह योजना के तहत लगाए जाने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 226 गांवों के 2 लाख 91 हजार 133 लोग लाभान्वित होंगे।
पीएम मोदी ने जल परियोजना की रखी आधारशिला, सांसद अनुप्रिया पटेल ने किया हवन-पूजन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रीटमेंट प्लांट जरगो जलाशय से पानी उठाने के बाद उसे शुद्ध कर 25 ओवरहेड टैंको से 1274 पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 70 साल बाद ग्रामीण पेयजल समस्या का समाधान होने जा रहा है, जल ही जीवन है। इसका मोल हम सभी को समझना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'हर घर जल परियोजना' के तहत सोनभद्र जिले में 14 ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना की आधारशिला रखी। इस दौरान मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ी हैं। आधारशिला रखने के बाद पीएम लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि विंध्य पर्वत का ये विस्तार पुरातन काल से ही विश्वास, पवित्रता, आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र रहा है। प्रधानमंत्री ने कवि रहीमदास का दोहा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि "जा पर विपदा परत है, सो आवत एहिं देस"।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विंध्याचल व बुंदेलखंड संसाधन के बाद भी अभाव का क्षेत्र बन गया। इतनी नदियां होने के बाद भी इसकी पहचान प्यासे और सूखा प्रभावित क्षेत्र की रही। इस कारण अनेकों लोगों को पलायन करने पर मजबूर किया। विंध्याचल की इस बड़ी परेशानी को दूर करने का काम किया है। यहां घर-घर जल पहुंचाने और सिंचाई योजना का निर्माण इस प्रयास का बहुत बड़ा हिस्सा है। पिछले वर्ष बुंदेलखंड में पानी से जुड़ी परियोजना का शिलान्यास पर तेजी से काम हो रहा । आज 5555 करोड़ की योजना की शुरुआत हो रही है। मिर्जापुर व सोनभद्र को लाभ मिलेगा। विशेषकर माता-बहनों के लिए बधाई का अवसर है।
Delhi: PM Narendra Modi lays foundation stone for drinking water supply projects in Mirzapur and Sonbhadra districts of Uttar Pradesh, via video-conferencing.
UP CM Yogi Adityanath also present at the ceremony. pic.twitter.com/pVIiYcVxcx
शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए प्रोजेक्टर मशीन से दिखाया गया। इस अवसर पर धौहा गांव की प्रधान मंजू देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपजिलाधिकारी चुनार सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बीडीओ नरायनपुर पवन कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष अपना दल मेघनाथ, बरंगावा प्रधान राजेन्द्र सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे।