{"_id":"5c2a602fbdec2256994dfdd0","slug":"new-year-2019-varanasi-people-celebrated-with-dance-and-music","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मस्ती की धुन में मग्न काशीवासी, धमाल के साथ हुआ 2019 का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्ती की धुन में मग्न काशीवासी, धमाल के साथ हुआ 2019 का स्वागत
Tue, 01 Jan 2019 12:00 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते बरस की तमाम खट्टी-मिठी यादों को दिलों में संजोकर शहरियों ने शानदार तरीके से नए साल का स्वागत किया। जश्न मनाने का तरीका भले ही अलग-अलग रहा लेकिन नव वर्ष 2019 का स्वागत करने में किसी ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
आधी रात के पहले से ही शुरू जश्न का सिलसिला घड़ी की सुइयों के बारह बजते दोगुना हुआ और आधी रात के बाद तक जारी रहा। नए साल के दस्तक दी तो शहर के तमाम मोहल्लों में जमकर आतिबाजी भी की गई। रंगोलियों, फूलों की कल्पनाओं से सजे अरमान लेकर सोमवार की रात काशी नृत्य-संगीत के जश्न के साथ नए साल में प्रवेश कर गई।
varanasi
- फोटो : amar ujala
सपनों को पंख लगाने के लिए तैयार लोगों ने साल के आखिरी दिन के हर एक लम्हे को यादगार बनाने की कोशिश की। घाटों पर युवाओं की टोलियां मस्ती संग सेल्फी में अपने साल के आखिरी पलों को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
नए साल की अगवानी में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी खुशियों के रंग में रंगे नजर आए। कई परिवार सारनाथ, रामनगर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर समेत मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र के जलप्रपात आदि पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर साल के बीते हुए लम्हों को यादगार बनाने में जुटे रहे। छोटे बच्चों ने खाने के पीने के साथ विभिन्न खेलों व झूलों का आनंद उठाया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
नए साल को लेकर सोमवार को दिन भर लोगों ने खूब खरीदारी की। गिफ्ट व ग्रीटिंग की दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने दोस्तों, संबंधियों को देने के लिए उपहार खरीदे। वहीं कई युवक व युवतियों ने फूलों की खरीदारी भी की। नए साल को लेकर शहर भर में सैकड़ों फूलों की दुकानें सजी रहीं।