फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम ने ट्विटर पर साझा कीं काशी और गाजीपुर दौरे से जुड़ी यादें, इन चार फोटो को किया ट्वीट

Mon, 31 Dec 2018 11:14 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 31 Dec 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi tweet four photos related international rice research institute
varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी काशी दौरे पर आते हैं तो वाराणसी ट्विटर के टॉप 10 ट्रेंड्स में शामिल हो जाता है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। वाराणसी के साथ ही गाजीपुर भी ट्विटर के टॉप फाइव ट्रेंड्स में शामिल रहा और पीएम मोदी के दौरे को लेकर नौ हजार से अधिक ट्वीट किए गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
PM narendra modi tweet four photos related international rice research institute
varanasi
पीएम ने काशी और गाजीपुर दौरे से संबंधित नौ वीडियो और चार फोटो ट्वीट की। पीएम मोदी द्वारा उद्घाटित समिट एक जनपद एक उत्पाद भी ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा। 
 
PM narendra modi tweet four photos related international rice research institute
varanasi
पीएम मोदी ने वाराणसी में दक्षिण एशिया के पहले अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र के खुलने पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि काशी के लिए यह गर्व की बात है। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र से हमारे किसानों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की चार फोटो भी ट्वीट कीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM narendra modi tweet four photos related international rice research institute
varanasi
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी के काशी और गाजीपुर के दौरे से संबंधित वीडियो और फोटो ट्वीट कीं। उधर, ट्विटर यूजर्स ने गाजीपुर में पथराव में मारे गए सिपाही को लेकर खासी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। 

 
विज्ञापन
PM narendra modi tweet four photos related international rice research institute
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने लिखा कि काशी में होना ही अपने आप में विशेष अनुभूति देता है। यहां के लोगों से मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं। यहां विकास के कई कार्यों का लोकार्पण किया, जो काशी के लोगों के जीवन को और आसान बनाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed