फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: वाराणसी में अपनों को देख पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, फोटो और सेल्फी की मची होड़

Tue, 18 Sep 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 18 Sep 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
PM modi break his own protocol at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala

सोमवार रात उस वक्त नजारा बेहद खास हो गया जन्मदिन मनाने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंच गए।  प्रधानमंत्री को अपने बेहद करीब पाकर यात्री उत्साह के साथ-साथ आश्चर्य से भर गए। मौके का फायदा उठाकर यात्रियों और आम लोगों ने प्रधानमंत्री की तस्वीरें ही नहीं लीं उनके साथ नारे लगाते हुए सेल्फी भी ली। प्रधानमंत्री ने भी कई बार प्रोटोकाल की बंदिशों को तोड़ते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
PM modi break his own protocol at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala

पीएम मोदी प्लेटफार्म नंबर एक पर जब पैदल चल रहे थे, तभी किसी यात्री का बैग रास्ते में रखा हुआ था। इसी दौरान यात्री मोहम्मद शानू ने बैग को खींचकर बगल कर दिया। प्रधानमंत्री ने उसके सिर पर हाथ रखा और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। 

 
PM modi break his own protocol at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री स्टेशन के मुख्य द्वार से 9: 45 बजे अंदर घुसे और पैदल ही प्लेटफार्म नंबर एक पर होते हुए फुटओवर ब्रिज पर पहुंचे और फिर 15 मिनट बाद स्वचालित सीढ़ी से बाहर निकल आए। स्टेशन पर रात आठ बजे से प्रशासनिक अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों की गहमागहमी शुरू हो गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi break his own protocol at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

शिवगंगा और इसके बाद मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन रवाना होने का समय होने के चलते प्लेटफार्म नंबर एक पर काफी भीड़ थी। यात्रियों के आने-जाने पर पाबंदी नही थी। यात्री भी सुरक्षा व्यवस्था को देखते और आगे बढ़ जाते। रात लगभग 9:45 पर वाहनों का एक काफिला स्टेशन पर पहुंचा। विशेष वाहन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों के आश्चर्य का ठिकाना न रहा। लोग पीएम के बेहद करीब पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
PM modi break his own protocol at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी को एसपीजी ने घेर रखा था और उसके बाद यात्रियों का घेरा रहा। यात्रियों के कैमरे, फोटो और वीडियो मोड में आ गए। जयकारे लगने लगे। बीच-बीच में लोगों ने ‘हैप्पी बर्थ डे’ बोला। पीएम मोदी मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed