{"_id":"66b03cb648fa52132603aa4e","slug":"sawan-2024-third-mondaycrowd-of-devotees-gathered-at-baba-vishwanath-dham-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: सावन के तीसरे सोमवार पर विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, दोपहर तक डेढ़ लाख ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: सावन के तीसरे सोमवार पर विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, दोपहर तक डेढ़ लाख ने किए दर्शन
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 05 Aug 2024 08:25 AM IST
सार
काशी विश्वनाथ धाम में सावन के तीसरे सोमवार पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु रात से ही कतार में लगकर बाबा का दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन को लगी भक्तों की कतार
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
सावन के तीसरे सोमवार पर महादेव की नगरी काशी में महादेव के दर्शन को विश्वनाथ धाम में बाब भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। मंगला आरती के बाद काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार का पट खुला तो श्रद्धालुओं की खुशी देखते ही बन रही थी। विश्वनाथ धाम हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा है। चप्पे-चप्पे की चौकसी के बीच रेड कार्पेट से होकर भक्तों के दर्शन-पूजन का सिलसिला सुबह से जारी है। धाम तक श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर लंबा रेड कार्पेट बिछाया गया है। दोपहर 12 बजे तक धाम में एक लाख 50 हजार 450 भक्तों ने हाजिरी लगाई।
Trending Videos
2 of 5
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतार
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ की झांकी का दर्शन करने के लिए देश भर से शिवभक्त पहुंचे हैं। रात से ही कतार में खड़े होकर श्रद्धालु बाबा का दर्शन करने के लिए आतुर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kashi vishwanath dham
- फोटो : मंदिर प्रशासन
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए गोदौलिया से ही भक्तों का रेला उमड़ा है। विभिन्न शहरों से काशी पहुंचे कावड़िया हर- हर महादेव के उद्घोष के साथ बाबा दरबार की ओर बढ़ रहे हैं।
4 of 5
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंच रहे भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह- जगह पुलिस व प्रशासन की टीमें ग्शत कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
बाबा काशी विश्वनाथ सावन के सोमवार पर अलग-अलग स्वरूप में दर्शन हो रहे हैं। पहले सोमवार पर बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का श्रृंगार, दूसरे सोमवार को गौरी-शंकर स्वरूप में श्रृंगार, तीसरे सोमवार को अमृत वर्षा श्रृंगार हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।