फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बाबा विश्वनाथ दरबार में 19 घंटे में पहुंचे दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु, कांवड़ियों ने किए झांकी दर्शन

Fri, 31 Jul 2026 11:22 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 31 Jul 2026 11:22 AM IST
सार

Varanasi News: सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ दरबार में 19 घंटे में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। वहीं शहर से लेकर गांव तक के सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। 

विज्ञापन
Sawan 2026 first day over 200,000 devotees visited kashi Vishwanath dham shrine within 19 hours in varanasi
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

सावन के पहले दिन करीब 19 घंटे में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। कैंट स्टेशन से लेकर बाबा विश्वनाथ के आंगन तक हर-हर महादेव... का जयघोष होता रहा। कांवड़िये जयकारा लगाते हुए ट्रेनों से उतरे और दौड़ लगाकर बाबा विश्वनाथ के धाम तक पहुंचे। भक्तों की कतार सभी सातों द्वारों के बाहर लगी थी। नेमी भक्तों के साथ ही पर्यटकों ने भी बाबा के सातों द्वारों से मंदिर में प्रवेश कर झांकी दर्शन किए। बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के बाद घाटों से गंगाजल भरकर लोग बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध हो चुके थे। सावन मास की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में हुई। 

Sawan 2026 first day over 200,000 devotees visited kashi Vishwanath dham shrine within 19 hours in varanasi
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा के लिए सुबह 5:41 बजे से 7:23 बजे तक और शाम 7:14 बजे से रात 9:51 बजे तक शुभ चौघड़िया में विशेषकर पूजा की।करीब 25-30 मिनट के इंतजार के बाद भक्तों को झांकी दर्शन मिला। सात द्वारों पर प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती की गई थी। 
Sawan 2026 first day over 200,000 devotees visited kashi Vishwanath dham shrine within 19 hours in varanasi
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की मदद करते मेडिकल स्टाफ - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी हर जगह माैजूद रहे। इसके अलावा कई स्थानों पर शुद्ध पेयजल, ग्लूकोज, ओआरएस, विश्राम और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। इससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस बीच आने-जाने वाले भक्तों की निगरानी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2026 first day over 200,000 devotees visited kashi Vishwanath dham shrine within 19 hours in varanasi
काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
लापता हुईं राजस्थानी महिला को परिवार से मिलवाया
सावन के पहले दिन भक्तों का आंकड़ा मंदिर प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया। वहीं, तमाम रोक के बावजूद कई लोगों ने वीआईपी दर्शन किए। इस बीच राजस्थान के झुंझुनू जिले की दर्शनार्थी संजना गोयल अपने सहयोगियों से बिछड़ गईं। सुरक्षाकर्मियों के संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई। श्रद्धालु महिला के बेटे से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर मिलवाया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की मदद के लिए हेल्पडेस्क, सूचना केंद्र, खोया-पाया केंद्र और कई जरूरी व्यवस्थाएं सक्रिय रखी गई हैं।
विज्ञापन
Sawan 2026 first day over 200,000 devotees visited kashi Vishwanath dham shrine within 19 hours in varanasi
मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मार्कंडेय महादेव में पूर्वांचल भर से पहुंचे शिवभक्त
कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन किया। शिवभक्त गंगा गोमती के संगम तट पर स्नान कर बाबा का जलाभिषेक करते रहे। गोस्वामी समाज के लोगों ने बताया कि सावन मास में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी की है। सावन में चार सोमवार, त्रयोदशी, रविवार, शिवरात्रि पर जलाभिषेक जलधारी विधि से होगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर जलधारी लगाकर कतारबद्ध होकर श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed