{"_id":"6a8c8f911fd6a2ad86031dcc","slug":"shreya-killed-20-minutes-vivek-both-hands-while-puneet-slit-her-throat-with-knife-secret-behind-debt-revealed-2026-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 मिनट में श्रेया को मारा था: विवेक ने पकड़े थे दोनों हाथ, पुनीत ने चाकू से गला रेता; कर्ज का राज खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मिनट में श्रेया को मारा था: विवेक ने पकड़े थे दोनों हाथ, पुनीत ने चाकू से गला रेता; कर्ज का राज खुला
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:08 AM IST
सार
वाराणसी में श्रेया हत्याकांड की जांच में सामने आया कि विवेक ने श्रेया के दोनों हाथ पकड़े, जबकि पुनीत ने चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या करीब 20 मिनट में अंजाम दी गई। कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान पुनीत झारखंड से लौटा था। विवेक के कहने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
1 of 6
श्रेया उपाध्याय की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रेया उपाध्याय की हत्या में गिरफ्तार पुनीत मिश्रा का पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। वारदात के दिन विवेक ने श्रेया के हाथ पकड़े और पुनीत ने चाकू से गला रेता था। श्रेया के छटपटाने और सांस थमने तक दोनों कमरे में ही थे। 20 मिनट में हत्या के बाद कमरे से पहले विवेक निकला और फिर बाद में पुनीत कैब बुक करके निकला। विवेक ने पुनीत को आश्वस्त किया था कि वह रुपये से भरा बैग लेकर आ रहा है। 20 मिनट से अधिक समय होने के बाद विवेक का मोबाइल बंद हो गया।
2 of 6
तहकीकात कर रही पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि वाराणसी के एक कॉलेज से फार्मासिस्ट की डिग्री लेकर पुनीत मिश्रा महोबा के एक एनजीओ में काम करने चला गया। साल भर बाद झारखंड के एक एनजीओ में शामिल हुआ। विवेक से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में था। प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने की चाहत में पुनीत ने कई तरह से लोन और कर्ज ले रखा था। आर्थिक रूप से टूट चुके पुनीत को विवेक ने आश्वस्त किया कि मेरे लिए काम करोगे तो तुम्हे 22 लाख रुपये दूंगा। झारखंड में रहने के दौरान पुनीत से विवेक ने पुरानी दोस्ती का हवाला देते हुए मदद मांगी।
3 of 6
श्रेया उपाध्याय की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप चैट और कॉलिंग पर पुनीत को विश्वास दिलाया कि काम होते ही तुरंत पैसे मिल जाएंगे। झारखंड से पुनीत मिश्रा वाराणसी पहुंचा। दोनों की रोहनिया हाईवे पर ढाबे में मुलाकात हुई थी। यही दोनों ने पार्टी की और हत्या की योजना बनाई थी। पुनीत को विश्वास था कि हत्या के बाद वह पकड़ में नहीं आएगा और झारखंड में पुराने ठिकाने पर शरण लेगा। मऊ में पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले पिता सुरेंद्र मिश्रा को वारदात के बारे में जानकारी नहीं थी। मऊ पुलिस के जरिये उन्हें बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रेया उपाध्याय की हत्या के बाद बदहवास मां को संभालती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
छोटे बेटे की काबिलियत पर था नाज, मुठभेड़ से पहले तक अंजान थे पुनीत के पिता
जगतपुर पीजी कॉलेज में एमएससी की छात्रा श्रेया उपाध्याय उर्फ मोनू (22) की हत्या के मामले में आरोपी पुनीत मिश्रा को लेकर उसके पैतृक गांव मिश्रौली बकुची में सोमवार तक किसी को भनक तक नहीं थी। जघन्य वारदात में शामिल पुनीत की पहचान गांव में एक सामान्य लड़के के तौर पर थी।
विज्ञापन
5 of 6
श्रेया उपाध्याय की हत्या का आरोपी विवेक।
- फोटो : अमर उजाला
पुनीत के पिता सुरेंद्र मिश्रा कस्बे के चोरपा बाजार में पूजा-पाठ और धार्मिक सामग्री की दुकान संचालित करते हैं। तीसरे नंबर के बेटे पुनीत की काबिलियत को लेकर नाज था। आर्थिक रूप से कमजोर होने पर उनका बड़ा बेटा श्रीराम मिश्रा दुबई में काम करता था। इजरायल ईरान के बीच युद्ध के बाद से वो घर पर ही है। दूसरे नंबर का बेटा कृष्णा उर्फ माखन भी अपना काम करता है। पुनीत के पिता सुरेंद्र और दोनों बड़े भाइयों ने अपने मोबाइल बंद कर लोगों से दूरी बना ली है। घटना के बाद से पुनीत अपने पिता और घर के लोगों के संपर्क में नहीं था। उसका मोबाइल बंद था। 20 अगस्त को दूसरे नंबर से फोन कर हाल चाल बताया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।