फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: देव दिवाली पर ऐसा दिखा बनारस, लेजर शो और 25 लाख दीये; तस्वीरों में देखें भव्य और दिव्य काशी

Tue, 28 Nov 2023 03:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 28 Nov 2023 03:02 PM IST
सार

देव दीपावली पर काशी नगरी में लगभग 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर ही 12 लाख से अधिक दीप जलाए गए। इनमें एक लाख दीये गाय के गोबर से बने थे। पश्चिमी तट घाटों और पूर्वी तट की रेत पर दीप जलाये गए। काशी के कुंडों, सरोवरों, गंगा-गोमती तट पर स्थित मार्कंडेय महादेव, वरुणा नदी के शास्त्री घाट आदि स्थानों पर करीब नौ लाख दीये जलाये गए।

विज्ञापन
Varanasi illuminated with 25 lakh lamps on Dev Diwali. Ambassadors and delegates from 70 countries witnessed
देव दिवाली पर ऐसी दिखी काशी - फोटो : संवाद

देवाधिदेव महादेव की काशी के घाटों पर सोमवार की शाम 25 लाख दीप एक साथ जले तो नजारा देवलोक जैसा दिखा। देवताओं के साथ काशीवासियों ने भव्यता से देव दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला दीया जलाया, फिर एक-एक करके 85 घाटों, गंगा उसपार रेती, तालाब, कुंड, मंदिर और घरों में दीप जलाए गए। चेत सिंह घाट पर लेजर शो और गंगा पार क्रैकर्स शो का अद्भुत नजारा दिखा। दशाश्वमेध घाट की महाआरती में राम भक्ति और राष्ट्रवाद की झलक देखने को मिली। देव दीपावली देखने के लिए 15 लाख देसी-विदेशी भी पहुंचे हैं। इसमें आठ लाख सैलानी शामिल हैं।

12 लाख दीये सरकार तो 13 लाख जनसहभागिता से जले

देव दीपावली पर काशी नगरी में लगभग 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर ही 12 लाख से अधिक दीप जलाए गए। इनमें एक लाख दीये गाय के गोबर से बने थे। पश्चिमी तट घाटों और पूर्वी तट की रेत पर दीप जलाये गए। काशी के कुंडों, सरोवरों, गंगा-गोमती तट पर स्थित मार्कंडेय महादेव, वरुणा नदी के शास्त्री घाट आदि स्थानों पर करीब नौ लाख दीये जलाये गए। प्रदेश सरकार की तरफ से 12 लाख ( एक लाख गोबर के दीप), स्वयंसेवी संस्था और जन सहभागिता से कुल 25 लाख से अधिक दीपों से काशी रोशन हुई है।

Varanasi illuminated with 25 lakh lamps on Dev Diwali. Ambassadors and delegates from 70 countries witnessed
देव दिवाली पर ऐसी दिखी काशी - फोटो : संवाद

पहला मौका, जब 70 देशों के राजदूत व डेलीगेट्स ने देखी देव दीपावली

यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में 70 देशों के राजनायिकों ने अलौकिक, अद्भुत और अविस्मरणीय क्षण को देखा है। प्रदेश सरकार ने इस बार देव दीपावली को प्रांतीय मेले का दर्जा दिया है। इससे भव्यता और बढ़ गई।

रोशनी से नहाई दिखी काशी

धार्मिक,आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में सोमवार की गोधूलि बेला में भव्य देव दीपावली मनाई गई। सूर्यास्त के साथ ही उत्तरवाहिनी जाह्नवी के तट पर दीपों ने अद्भुत और अलौकिक छटा बिखेरी। काशी के धनुषाकार 85 घाटों पर मानो आकाशगंगा के सितारे उतर आए। पूरी काशी दीपों की रोशनी में नहाई दिखी। सभी घाटों पर शंखनाद, भव्य महाआरती और घंट-घड़ियालों की ध्वनि से काशी की धरती पर देवताओं का स्वागत हुआ।

Varanasi illuminated with 25 lakh lamps on Dev Diwali. Ambassadors and delegates from 70 countries witnessed
देव दिवाली पर ऐसी दिखी काशी - फोटो : संवाद

रामलला को समर्पित रही दशाश्वमेध घाट की महाआरती

देव दीपावली पर काशी के घाटों की शृंखला अलग-अलग रंग बिखेरती दिखी। दशाश्वमेध घाट की महाआरती में राम भक्ति और राष्ट्रवाद के साथ आध्यात्मिकता व सामाजिकता की भी झलक दिखी। दशाश्वमेध घाट की महाआरती रामलला को समर्पित रही। भक्तों को यहां रामलला व राम मंदिर की झलक देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi illuminated with 25 lakh lamps on Dev Diwali. Ambassadors and delegates from 70 countries witnessed
मां गंगा की महा आरती में दिखी नारी शक्ति की झलक - फोटो : संवाद

अमर जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि, नारी शक्ति का संदेश

दशाश्वमेध घाट पर अमर जवान ज्योति की अनुकृति बनाकर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारत के अमर वीर योद्धाओं के परिजनों को भगीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। 21 अर्चक व 51 देव कन्याएं ऋधि सिद्धि के रूप में दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा और आरती की, यह नारी शक्ति का संदेश भी देती रही।

परंपरा के साथ आधुनिक काशी का नजारा, महाआरती का सजीव प्रसारण

काशी के घाटों पर एक साथ दीये जले तो अलौकिक नजारा देखने को मिला। चेत सिंह घाट पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन शो के माध्यम से पौराणिक काशी और भगवान शिव के चित्रात्मक जानकारी सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। देव दीपावली पर काशी के सभी मंदिरों, घाटों पर फसाड लाइट, सड़क के विद्युत खंभों को भी आकर्षक तिरंगे स्पाइरल झालरों से सजाया गया। काशी विश्वनाथ धाम के सामने गंगा पार रेत पर ग्रीन आतिशबाजी का भी लोगों ने आनंद लिया। शहर के छह प्रमुख स्थानों पर घाटों पर महाआरती का सजीव प्रसारण किया गया।

विज्ञापन
Varanasi illuminated with 25 lakh lamps on Dev Diwali. Ambassadors and delegates from 70 countries witnessed
देव दीपावली के अवसर पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हुई सजावट। - फोटो : संवाद

काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर लेजर शो, 11 क्विंटल फूलों से सजाया

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को जिस तरह उद्घाटन के समय सजाया गया था, वैसे ही देव दीपावली पर 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया। गंगा द्वार पर लेज़र शो के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम पर आधरित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधी जानकारी लेज़र शो के माध्यम से दर्शाया गया।

केंद्रीय व प्रदेश के सरकार के मंत्री भी साक्षी

देव दीपावली कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर मिश्र दयालु, रवींद्र जायसवाल आदि भी इस अद्भुत पल में श्रद्धा निवेदित करने पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed