गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बृहस्पतिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर से टकराने के बाद एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृत महिलाओं की पहचान अन्नपूर्णा देवी (50 वर्ष) निवासी पूना व सरस्वती देवी (70 वर्ष) निवासी बुलढाना के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
यूपी में भीषण हादसा: बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार, थम गईं दो महिलाओं की सांसें; 35 लोग घायल
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:08 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में टूरिस्ट बस पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन