सब्सक्राइब करें

टेक्नेक्स: फेरारी के सीईओ ने भोजपुरी में कहा...होगा कईसे नहीं, AI इंसानी दिमाग को कभी भी नहीं हटा सकता

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Mar 2026 09:50 AM IST
सार

Technex in IIT BHU: छात्रों ने फेरारी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेनेडेट्टो विग्ना को बाबा विश्वनाथ का स्मृति चिह्न भेंट किया। इससे पहले सीईओ बेनेडेट्टो ने अपनी पत्नी के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और गंगा में बोट की सवारी की।

विज्ञापन
iit bhu Technex Ferrari CEO Says in Bhojpuri AI can never replace human mind
फेरारी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेनेडेट्टो विग्ना। - फोटो : संवाद

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को पुराने टेक्नो फेस्ट टेक्नेक्स के शुभारंभ पर फेरारी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेनेडेट्टो विग्ना ने कहा कि एआई इंसानी दिमाग को कभी भी नहीं हटा सकता।स्वतंत्रता भवन सभागार के मंच पर ऑटोकार इंडिया के मैनेजिंग एडिटर सरगिज बेरेटो से बातचीत करते हुए सीईओ विग्ना ने हिंदी और भोजपुरी में दो बार कहा- होगा कईसे नहीं। फेरारी कार को लेकर कई मुश्किल आई तो हर बार यही बात दिमाग में आती थी कि होगा कईसे नहीं। 

Trending Videos
iit bhu Technex Ferrari CEO Says in Bhojpuri AI can never replace human mind
फेरारी कार रही आकर्षण का केंद्र। - फोटो : संवाद

आगे कहा कि भारत में बिजनेस करना बड़ा अवसर होगा। हम भारत के करीब रहना चाहते हैं। चाहे वह ग्राहक के रूप में हो, सप्लायर या भविष्य की इंजीनियरिंग हो। उन्होंने कहा कि फेरारी के लिए एआई सिर्फ टूल है। ऐसा नहीं होगा कि वह ड्राइवर सीट बैठ जाए। एआई की टैक्सी में इंसान यात्री बनकर नहीं बैठेगा। हम फेरारी में जो भी करते हैं उसके केंद्र में इंसान ही रहेंगे। क्योंकि हमारे काम की असली ताकत इंसान ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
iit bhu Technex Ferrari CEO Says in Bhojpuri AI can never replace human mind
कार्यक्रम में माैजूद लोग। - फोटो : संवाद

मैग्नेटिक फील्ड से जनरेट होता है ज्यादा पावर: विग्ना ने फॉर्मूला वन रेस से आगे जनता तक पहुंचने की बात कही। कहा कि फेरारी कारों में फार्मूला वन वाली कारों के ही टूल हैं। फार्मूला वन रेस की कारों में नई-नई तकनीक पर काम करना पड़ता है। लगातार नवाचार करना होता है। 

iit bhu Technex Ferrari CEO Says in Bhojpuri AI can never replace human mind
फेरारी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेनेडेट्टो विग्ना को दिया गया बाबा विश्वनाथ का स्मृति चिन्ह। - फोटो : संवाद

फार्मूला वन के अनुसार ही हम कारों की तकनीक विकसित करते हैं। वहीं से निकलकर कारें आम लोगों तक पहुंचती है। फेरारी कार के मोटर में एक खास मैग्नेटिक फील्ड कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल होता है। 

सिर्फ लैब में रहने वाला वैज्ञानिक नहीं है: छात्रों के एक सवाल के जवाब में कहा कि आप वैज्ञानिक बनो या मैनेजर लेकिन अब वैज्ञानिक की तरह से जीवन जियो। आगे कहा कि सिर्फ लैब में काम करना ही वैज्ञानिक होना नहीं है।

विज्ञापन
iit bhu Technex Ferrari CEO Says in Bhojpuri AI can never replace human mind
फेरारी कार के साथ सेल्फी का चलता रहा दाैर। - फोटो : संवाद

भारत में बिजनेस करना फरारी के लिए बड़ा अवसर

बेनेडेट्टो विग्ना ने कहा कि उनकी टीम में पहले से ही भारतीय सहयोगी रही है। कई भारतीय हमारे मुख्यालय में काम कर रहे हैं। आगे कहा, मुझे लगता है कि भारत में बिजनेस हमारे जैसे ब्रांड के लिए एक बड़ा अवसर है। यहां युवाओं की संख्या ज्यादा है, लोगों में ऊर्जा है, कुछ नया करने की इच्छा है और क्षमता भी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed