सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Construction workers stage a sit-in outside the Labour Bhawan in Mohali.

Mohali News: मोहाली में निर्माण मजदूरों ने लेबर भवन के बाहर दिया धरना

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Construction workers stage a sit-in outside the Labour Bhawan in Mohali.
विज्ञापन
मोहाली। कंस्ट्रक्शन वर्कर्स एंड लेबर यूनियन (एटक) पंजाब द्वारा निर्माण मजदूरों की मांगों और नए थोपे जा रहे नियमों के विरोध में लेबर भवन के बाहर धरना दिया गया। धरने की अगुवाई यूनियन के प्रदेश प्रधान बोहड़ सिंह सुखना, जनरल सेक्रेटरी सुखदेव शर्मा समेत कई पदाधिकारियों ने की। धरने के दौरान किसी भी अधिकारी के बातचीत के लिए आगे न आने से मजदूर भड़क गए और उन्होंने श्रम कार्यालय के घेराव का ऐलान कर दिया। पुलिस की रोक के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने दफ्तर को चारों तरफ से घेर लिया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर मामला शांत कराया गया। धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से बोर्ड की बैठक नहीं होने के कारण अधिकारियों द्वारा योजनाओं में मनमाने बदलाव किए जा रहे हैं। निर्माण मजदूरों के हितों के लिए संसद में बने कानून की भी अनदेखी हो रही है। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर पंचायत मंत्री के घर का घेराव किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed