{"_id":"69b1dc423bfd4a04a70fb4d6","slug":"delays-in-the-new-link-road-to-the-airport-claims-of-opening-one-side-in-december-and-completing-it-in-march-fall-flat-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140096-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एयरपोर्ट जाने के लिए नई लिंक रोड में देरी, दिसंबर में एक साइड खोलने और मार्च में पूरी करने का दावा हुआ फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एयरपोर्ट जाने के लिए नई लिंक रोड में देरी, दिसंबर में एक साइड खोलने और मार्च में पूरी करने का दावा हुआ फेल
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ट्राइसिटी के लोगों को मोहाली एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए बनाई जा रही नई वैकल्पिक लिंक रोड का काम तय समय से काफी पीछे चल रहा है। पहले दावा किया गया था कि दिसंबर 2025 तक सड़क के एक हिस्से को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा और मार्च 2026 तक पूरी सड़क चालू हो जाएगी, लेकिन मौजूदा हालात को देखकर लगता है कि सड़क शुरू होने में अभी करीब तीन महीने या उससे अधिक का समय लग सकता है।
इस सड़क के शुरू न होने के कारण फिलहाल ट्राइसिटी और आसपास के इलाकों के लोगों को एयरपोर्ट जाने के लिए मोहाली एयरपोर्ट रोड पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है, जहां पहले से ही ट्रैफिक का दबाव काफी अधिक है। गमाडा की मुख्य प्रशासक साक्षी साहनी ने दिसंबर 2025 में कहा था कि 8.5 किलोमीटर लंबी इस नई लिंक रोड का एक हिस्सा जल्द ही ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
इस परियोजना में केवल रेलवे लाइन के नीचे बनने वाला डबल लेन अंडर-ब्रिज और एन-चौक पर पुल का काम बाकी है। इसके लिए रेलवे को कंक्रीट बॉक्स पासेज का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। हालांकि, मौके पर चल रहे कार्य की गति को देखकर लगता है कि इन हिस्सों को पूरा होने में अभी समय लगेगा।
यही कारण है कि जिस सड़क को एयरपोर्ट रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए तैयार किया जा रहा था, वह अभी तक लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तो यह लिंक रोड ट्राइसिटी के लिए बड़ी सुविधा साबित हो सकती है।
Trending Videos