सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Open drains in Ward 17 increase problems, EO inspects and assures to fix them soon

Mohali News: वार्ड-17 में खुले नाले से बढ़ी परेशानी, ईओ ने निरीक्षण के बाद दिया जल्द पक्का करने का आश्वासन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Open drains in Ward 17 increase problems, EO inspects and assures to fix them soon
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नयागांव। वार्ड नंबर-17 में लंबे समय से खुले पड़े नाले की समस्या को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) और एएमई हरभन सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों और पार्षद की शिकायत के बाद अधिकारियों ने नाले की स्थिति का जायजा लिया।
पार्षद अर्चना बब्लू कोरी ने बताया कि इस नाले को पक्का करने का प्रस्ताव वर्ष 2023 में ही नगर परिषद की बैठक में पास हो चुका है। इसके बावजूद ठेका और वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। इस संबंध में कई बार नगर परिषद कार्यालय में शिकायतें दी गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नाले के कारण क्षेत्र में गंदगी और बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा नाले के पास बने मकानों को भी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। बरसात के दिनों में पानी की निकासी ठीक से न होने के कारण इलाके में जलभराव की समस्या भी पैदा हो जाती है। ईओ ने निरीक्षण के बाद दिया जल्द पक्का करने का आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र कोशिश बब्बल, बब्लू कोरी, सुनील कुमार और अनिल भाटिया समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आने वाली बरसात से पहले नाले को पक्का करवाया जाए, ताकि वार्ड के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed