{"_id":"69cedc49a59227752c05aec3","slug":"people-angry-with-the-negligence-came-out-in-the-field-took-care-of-the-cleaning-of-ms-enclave-park-themselves-mohali-news-c-71-1-mli1016-140880-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से नाराज लोग मैदान में उतरे : एमएस एनक्लेव पार्क की सफाई खुद संभाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से नाराज लोग मैदान में उतरे : एमएस एनक्लेव पार्क की सफाई खुद संभाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली स्थित एमएस एनक्लेव के सरकारी पार्क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय निवासियों ने आखिरकार खुद ही सफाई की जिम्मेदारी संभाल ली। वार्ड नंबर 8 और 9 के इस इकलौते पार्क की लंबे समय से अनदेखी के चलते लोगों ने सुबह एकजुट होकर सफाई अभियान चलाया और कूड़ा-कचरा हटाकर पार्क को साफ किया। निवासियों के अनुसार यह पार्क दोनों वार्डों के लिए एकमात्र हरित क्षेत्र है। यहां लोग सैर करने, बैठने और बच्चों को खेलने के लिए लाते हैं।
बीते कई वर्षों से देखरेख के अभाव में इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी। ढकोली के धरमिंदर एमसी, दीपक कक्कर, दिनेश भारद्वाज, उदयराज सिंह, संतोष कुमार, कमल, राजीव राठौर, मनजीत बत्रा, बंटी शर्मा, भल्लेराम, संजय शर्मा, मोहिंदर सिंह ने खुद सफाई का मोर्चा संभाला। पार्क में जगह-जगह कूड़े के ढेर, उगी झाड़ियां, टूटी बेंचें और गंदगी ने लोगों के लिए यहां आना मुश्किल कर दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर परिषद को शिकायतें दीं और अधिकारियों को मौके पर बुलाने का प्रयास भी किया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। नियमित सफाई और रखरखाव के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, जिससे नाराज होकर लोगों ने खुद पहल करने का निर्णय लिया।
कॉलोनियों के अंदर बने छोटे पार्कों की सफाई और रखरखाव के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। - स्वनीत सिंह, जेई, नगर परिषद
Trending Videos