सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Supply of petrol, diesel and domestic LPG completely normal in Mohali: DC Komal Mittal

मोहाली में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य: डीसी कोमल मित्तल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Supply of petrol, diesel and domestic LPG completely normal in Mohali: DC Komal Mittal
विज्ञापन
मोहाली। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह सामान्य और सुचारू रूप से जारी है। बुधवार को उन्होंने मौजूदा जियो-पॉलिटिकल परिस्थितियों को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक की।
Trending Videos

इस बैठक में जिले के पेट्रोल और डीजल डीलर, डीलर एसोसिएशन के प्रतिनिधि, एलपीजी वितरक और तेल विपणन कंपनियों के सेल्स अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान पुष्टि की गई कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी एलपीजी वितरकों तथा पेट्रोल पंपों के माध्यम से नियमित रूप से सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के लोगों से अपील की कि पेट्रोलियम उत्पादों या एलपीजी सिलेंडरों की कमी से संबंधित किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही ऐसी अफवाहें फैलाएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग और पेट्रोल-डीजल की खरीद सामान्य तरीके से ही करें तथा बिना जरूरत के स्टॉक इकट्ठा करने से बचें।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों या एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी या गलत तरीके से बिक्री किए जाने की सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि सरकारी निर्देशों के अनुसार फिलहाल कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई सीमित की गई है। हालांकि शिक्षा संस्थानों और मेडिकल सुविधाओं जैसी जरूरी सेवाओं के लिए इसमें सीमित छूट दी गई है। साथ ही कॉमर्शियल एलपीजी की सप्लाई की निगरानी के लिए तेल विपणन कंपनियों के सेल्स डायरेक्टरों की एक केंद्रीय स्तर की समिति भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed