{"_id":"69b1db10b3554a69010b298a","slug":"three-shooters-arrested-for-firing-11-bullets-in-mohali-demanding-a-ransom-of-rs-5-crore-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140113-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में फायरिंग करने वाले 3 शूटर गिरफ्तार, 11 गोलियां चलाकर मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में फायरिंग करने वाले 3 शूटर गिरफ्तार, 11 गोलियां चलाकर मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-89 के एक घर और लग्जरी कार पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में मोहाली पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गैंगस्टर के कहने पर रात के समय घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज जी-वैगन और मकान पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
जिला पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनदीप सिंह हंस के निर्देशों पर की गई। पुलिस ने तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले की जांच सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक 18 फरवरी 2026 को सेक्टर-89 निवासी गुरजोत सिंह के बयान पर थाना सोहाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि 17/18 फरवरी की रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके घर और बाहर खड़ी चंडीगढ़ नंबर मर्सिडीज जी-वैगन पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 11 गोलियां चलाईं, जिससे कार और घर को नुकसान पहुंचा।
वारदात के बाद आरोपियों ने फायरिंग की वीडियो भी शिकायतकर्ता को भेजी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित को इससे पहले भी गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल चुकी थीं और सितंबर 2025 में भी इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रिषव (28) निवासी नई आबादी खन्ना, जिला लुधियाना, सुखविंदर सिंह उर्फ सुख (29) निवासी गांव इक्लाहा, जिला लुधियाना और सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सुखू (19) निवासी गांव जरगड़ी, जिला लुधियाना शामिल हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिषव के खिलाफ पहले से बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। सुखविंदर सिंह पर मारपीट के दो केस दर्ज हैं, जबकि सुखमनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के समय रिषव मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे बैठे सुखमनप्रीत ने फायरिंग की थी। दोनों ने मिलकर कुल 11 गोलियां चलाई थीं। वहीं सुखविंदर सिंह ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगस्टर प्रिंस ठिकरीवाल के कहने पर मध्य प्रदेश से हथियार और गोला-बारूद का इंतजाम किया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है, जो लुधियाना के साहनेवाल इलाके से चोरी की गई थी। इसके अलावा एक आईफोन-12 मिनी भी बरामद किया गया है, जिससे फायरिंग की वीडियो बनाई गई थी।
फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए जाएंगे।
Trending Videos