सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity Poles Loaded on Trolley Pierce Through Car; Child Dies, Four Injured Including Mother

Farrukhabad: ट्रॉली पर लदे बिजली के पोल कार में हो गए आरपार, बच्ची की मौत, माता-पिता व दो बहनें घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 21 Mar 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार

फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बच्ची की मौत हो गई। इटावा-बरेली हाईवे पर आधा घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही।

Electricity Poles Loaded on Trolley Pierce Through Car; Child Dies, Four Injured Including Mother
ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी खड़ी कार व शीशे तोड़कर बाहन निकले बिजली के पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

परिवार के साथ ईद मिलने ससुराल जा रहे चालक की कार इटावा-बरेली हाईवे पर भाऊपुर खुर्द के पास आगे जा रहे बिजली के पोल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि आगे का शीशा तोड़कर घुसे बिजली के पोल पीछे पार हो गए। कार सवार मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता व दो बहनें घायल हो गईं। लोहिया अस्पताल से मां व एक बहन को गंभीर हालत में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की वजह से हाईवे पर आधा घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही।
Trending Videos


शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी निहाल मंसूरी(27) दिल्ली में अपनी वैगनआर कार चलाते हैं। वहां से ईद पर घर आए थे। देर शाम वह कमालगंज के गांव गढ़िया गंगाइच स्थित अपनी ससुराल कार से जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी शबनम (24), बेटी इनाया(5), अनाबिया (4) व अलजुमा(2) भी थीं। वह शहर के बाईपास से देवरामपुर होते हुए गांव भाऊपुर खुर्द के पास हाईवे पर चढ़े। तभी सामने चल रहे बिजली पोल लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने ब्रेक लगा दी। इससे तेज रफ्तार पीछे से ट्रॉली में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के पोल आगे घुसकर और पीछे के शीशा तोड़कर पार हो गए। इससे कार में चीख-पुकार मच गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां इनाया को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Electricity Poles Loaded on Trolley Pierce Through Car; Child Dies, Four Injured Including Mother
बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शबनम व अनाबिया को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। अलजुमा को भर्ती कर लिया गया। निहाल के हल्की चोट होने से उसकी मरहम-पट्टी की गई। उधर पुलिस ने कार को किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली को अलग किया। तब यातायात सामान्य हो सका। जानकारी मिलने पर एएसपी लोहिया अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी की। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार को कब्जे में लिया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

ट्रॉली के बाहर निकले बिजली के पोल में नहीं बांधा था लाल कपड़ा
ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिजली के पोल काफी बाहर निकले थे। पर उसमें दुर्घटना से बचाव के लिए कोई संकेतक या लाल कपड़ा आदि नहीं बंधा था। यदि लाल कपड़ा आदि बंधा होता हादसा होने से बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed