Galaxy Unpacked 2025: नौ जुलाई को होगा सैमसंग का मेगा इवेंट, ये तीन फ्लैगशिप फोन होंगे लॉन्च
Samsung ने अपने न्यूजरूम पोस्ट में जानकारी दी कि यह इवेंट 9 जुलाई 2025 को अमेरिका के ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। इवेंट की शुरुआज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी। यह इवेंट इन-पर्सन होगा लेकिन इसे Samsung की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

विस्तार
दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung ने आखिरकार अपने अगले बड़े इवेंट Galaxy Unpacked 2025 की तारीख की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही Galaxy Watch 8 सीरीज और हाल ही में टीज किए गए Galaxy Buds Core की भी झलक देखने को मिल सकती है।

Samsung Galaxy Unpacked 2025: तारीख और समय
Samsung ने अपने न्यूजरूम पोस्ट में जानकारी दी कि यह इवेंट 9 जुलाई 2025 को अमेरिका के ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। इवेंट की शुरुआज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी। यह इवेंट इन-पर्सन होगा लेकिन इसे Samsung की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।
इस बार क्या होगा खास?
Samsung ने इस बार के इवेंट में "नए AI-पावर्ड इंटरफेस के साथ अगली पीढ़ी के Galaxy डिवाइसेज" पेश करने का संकेत दिया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइसेज़ "ब्रेकथ्रू" हार्डवेयर, Galaxy AI फीचर्स और Samsung की शानदार कारीगरी के साथ आएंगे।
Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की लॉन्चिंग तय
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में Samsung अपने फोल्डेबल डिवाइसेज की नई जेनरेशन लॉन्च करेगी। Galaxy Z Fold 7 को अब तक का सबसे पतला, हल्का और एडवांस फोल्डेबल फोन बताया जा रहा है। Galaxy Z Flip 7 में नया Exynos 2500 प्रोसेसर हो सकता है। साथ ही, एक सस्ता विकल्प Galaxy Z Flip FE (Fan Edition) भी पेश किया जा सकता है।
Galaxy Watch 8 सीरीज और Buds Core भी हो सकते हैं लॉन्च
Samsung इस बार अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में भी विस्तार कर सकती है। उम्मीद है कि इस बार Galaxy Watch 8, Watch 8 Classic, और Watch Ultra (2025) मॉडल लॉन्च होंगे। कंपनी ने Galaxy Buds Core को भी टीज कर दिया है, जो इस इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं।
XR हेडसेट और Tri-Fold फोन की भी हो सकती है घोषणा
Samsung और Google की साझेदारी में बन रहे Project Moohan XR हेडसेट पर भी इस इवेंट में अपडेट मिल सकता है। साथ ही, काफी समय से चर्चा में रहा Samsung का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन भी इस मंच से सामने आ सकता है।