{"_id":"62dd92acf09cfe679e6a9bfb","slug":"1234-patients-treated-in-cm-arogya-mela-kasganj-news-agr54124626","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 1234 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 1234 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला में 31 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में 1234 मरीज अपना इलाज कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण करने के बाद आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई। मेला में सबसे अधिक 87 मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे।
मेला को लेकर विभाग ने व्यापक इंतजाम किए। मरीजों के इलाज के लिए 31 चिकित्सकों और 195 पैरामेडिकल स्टॉफ की व्यवस्था की। मेला में 515 पुरुष, 496 महिला, 224 बच्चे अपना इलाज कराने के लिए आए। मरीजों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं निकला। बुखार के 83 मरीज पहुंचे। इनमें मलेरिया के लक्षण मिलने पर 15 मरीजों की जांच की गई। इनमें कोई भी पोजेटिव नहीं निकला। जांच के दौरान 46 मरीज शुगर के, 6 हाइपर टेंशन के, 16 एनीमिया के मरीज मिले। 5 मरीजों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, 49 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवध किशोर ने बताया कि मेला में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की जांच करने के बाद आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई।