सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   132 KV High-Tension Line to Be Raised for Agra Metro’s Second Corridor

UP: आगरा मेट्रो के रास्ते की बड़ी बाधा दूर होगी, 132 केवी हाईटेंशन लाइन 26 मीटर तक होगी ऊंची

संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में बाधा बनी 132 केवी हाईटेंशन लाइन को 26 मीटर तक ऊंचा किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद सिंगल पोल के जरिए लाइन शिफ्ट कर मेट्रो ट्रैक निर्माण का रास्ता साफ होगा।

132 KV High-Tension Line to Be Raised for Agra Metro’s Second Corridor
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में बाधा बनी 132 केवी हाईटेंशन लाइन को 26 मीटर तक ऊंचा किया जाएगा। तीन विभागों के अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन लिमिटेड को भेज दी है। जल्द इसे ऊंचा करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इसे सिंगल पोल पर ऊंचा किया जाएगा।
Trending Videos


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें वाटरवर्क्स के पास 33 केवी की विद्युत लाइन को स्थानांतरित कर दिया है। इसे यमुना पुल के नीचे से गुजारा गया है। इसके आगे मंडी समिति पर 132 केवी की विद्युत लाइन गुजर रही है। इसके नीचे ही एलिवेटेड ट्रैक बनेगा। यहां पर फ्लाईओवर भी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में हाईटेंशन लाइन को 26 मीटर तक ऊंचा किया जाएगा, तब इसके नीचे से ट्रैक बन सकेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन लिमिटेड, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और यूपीएमआरसी पदाधिकारियों की टीम ने कई बार सर्वे भी किया है। इसकी अंतिम रिपोर्ट बनाकर भेजी जा चुकी है।

गुरु का ताल-सिकंदरा के लिए बिछ रही लाइन
मेट्रो के पहले कॉरिडोर में गुरु का ताल और सिकंदरा तक ट्रैक बन गया है। इन दोनों के स्टेशन बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए महर्षिपुरम स्थित विद्युत केंद्र से दोनों स्टेशन के लिए विद्युत लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। यहां बने केंद्र से ही दोनों स्टेशनों के लिए विद्युत लाइन की आपूर्ति होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed