{"_id":"69e5a9bb637d9cbcd60fec83","slug":"24-17-crore-model-school-project-launched-in-agra-s-biruni-along-with-road-and-stadium-development-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के इस गांव को बड़ी सौगात: 24.17 करोड़ से बनेगा कंपोजिट विद्यालय, शिक्षकों के लिए बनेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के इस गांव को बड़ी सौगात: 24.17 करोड़ से बनेगा कंपोजिट विद्यालय, शिक्षकों के लिए बनेंगे आवास
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के बिरुनी गांव में 24.17 करोड़ की लागत से मॉडल कंपोजिट विद्यालय और डेढ़ किलोमीटर सड़क का भूमि पूजन किया गया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस परियोजना में स्मार्ट क्लास, लैब, स्टेडियम और शिक्षकों के आवास जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी, जिससे ग्रामीण छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक डाक्टर धर्म पाल सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के बरहन विकास खंड एत्मादपुर के गांव बिरुनी में रविवार को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय और डेढ़ किलोमीटर सड़क का भूमि पूजन किया गया। यह विद्यालय लगभग 24.17 करोड़ रुपये (2417.49 लाख रुपये) तथा सड़क की लागत एक करोड़ चार लाख होगी। जिनको विधायक डॉक्टर धर्म पाल सिंह के प्रयासों से शासन ने मंजूरी दी है। विद्यालय और सड़क का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई 4 आगरा द्वारा किया जाएगा।
Trending Videos
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की पत्नी श्रीमती मधु बघेल और क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम प्रकाश धाकरे और हरिओम पचौरी ने संयुक्त रूप से की। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शुरू की गई है। विधायक ने बताया कि इस विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। मॉडर्न स्कूल में उच्च स्तरीय शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण से बिरुनी, नगला बेल आदि गांवों के लोगों को सीधे आगरा तक पहुंचने में सुविधा होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में विजय त्यागी, दिनेश धाकरे, छोटे लाल कुशवाहा, मुद्गल जी, एसडीएम सुमित सिंह, मनवीर सिंह चौहान, हरिओम यादव, माधवेंद्र सिंह माधव भैया, नरेंद्र सिंह सिकरवार, बंटी प्रधान, मदन त्यागी, हुकम सिंह चाहर, हरिकृपाल सविता, रामवीर सिंह गौतम, मुकेश चौहान, गीतम सिंह कुशवाहा, दिगंबर सिंह धाकरे, सुदीप सिंह अधिशासी अभियंता, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह खंड शिक्षा अधिकारी एत्मादपुर आदि अनेक अधिकारी कर्मचारी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन राहुल भारद्वाज ने किया।
शिक्षकों के लिए बनाए जाएंगे आवास
वहीं, शिक्षकों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। आधुनिक तकनीक की लैब होंगी जिनसे तकनीकी रूप से शिक्षा मिलेगी, उपकरणों से सुसज्जित तीस स्मार्ट रूम बनेंगे, कला, वाणिज्य और विज्ञान की शिक्षा मिलेगी, विद्यालय के समस्त स्टाफ के लिए आवास बनेंगे, जिससे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा और उन्हें शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों को छोटे-छोटे नौनिहालों का दाखिला प्री-नर्सरी के बाद कक्षा एक से 12 तक की शिक्षा एक ही कैंपस में निशुल्क मिलेगी जबकि आज के समय में शिक्षा सबसे महंगी है।

विद्यालय के कैंपस में एक स्टेडियम भी बनेगा
विद्यालय बनने के बाद आगे की पीढ़ियां इसे याद करेंगी, विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी। उन्होंने बताया कि इसी कैंपस में पांच करोड़ की लागत से एक स्टेडियम भी बनेगा जो क्षेत्र के नौजवानों को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में एक अच्छे विद्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इस विद्यालय के बनने से आसपास के कई गांवों के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

कमेंट
कमेंट X