पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   31st High-Tech Bhimnagari to Be Held at Kothi Meena Bazaar Grand Preparations for Dr. Ambedkar’s 135th Jayanti

UP: डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, कोठी मीना बाजार में सजेगी 31वीं भीमनगरी; कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Mon, 16 Feb 2026 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 09:45 AM IST
सार

कोठी मीना बाजार में 31वीं हाईटेक भीमनगरी सजेगी। इसे लेकर ग्यासपुरा में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा जयंती समारोह होगा। 

विज्ञापन
31st High-Tech Bhimnagari to Be Held at Kothi Meena Bazaar Grand Preparations for Dr. Ambedkar’s 135th Jayanti
भीमनगरी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार के मैदान पर 31वीं ऐतिहासिक व हाईटेक भीमनगरी सजेगी। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियों के लिए रविवार को ग्यासपुरा क्षेत्र में भीमनगरी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और बुद्ध वंदना भी की गई। शाहगंज के जूता प्रदर्शनी केंद्र में कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने फीता काटकर किया। अतिथियों ने तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा की भीमनगरी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यह उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा जयंती समारोह बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं, विदेशी नेताओं की भी मजबूरी है कि वे बाबा साहब का नाम लें। डॉ. आंबेडकर की शिक्षा वह चाबी है जिससे जंग लगे ताले भी खुल जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से आयोजन की तैयारियां तिथि से 5 दिन पूर्व पूरी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आश्वासन दिया कि भीमनगरी कार्य समिति की बैठक जल्द कर ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि यह आयोजन अलौकिक भव्यता के साथ बाबा साहब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा। मुख्य संरक्षक करतार सिंह भारतीय ने कहा कि इस बार ग्यासपुरा की भीमनगरी में सर्वसमाज और व्यापारी वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।


लाइब्रेरी की उठी मांग
समिति के महामंत्री श्याम जरारी ने मंच से प्रो. बघेल के समक्ष ग्यासपुरा क्षेत्र में एक भव्य लाइब्रेरी बनाने की मांग रखी। क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष सुभाष सागर और महामंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि 2026 की भीमनगरी अद्वितीय और यादगार होगी। इस दौरान संरक्षक प्रताप सिंह, रवि शंकर, राजा बाबू बौद्ध, केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, संयोजक राहुल सागर, संजय सिंह, वीर प्रकाश बंटी, पार्षद गजेंद्र पिप्पल, गौरव शर्मा, संजीव चौबे, डॉ. सुधा रानी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed