फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   5,100 Lamps Illuminate Yamuna Bank as Devotees Gather on Guru Purnima in Agra

यूपी: 5100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब; मन मोह लेगी ये तस्वीर

Thu, 30 Jul 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Jul 2026 11:40 AM IST
सार

गुरु पूर्णिमा पर हरिहर बगीची में अखंड रामायण, यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर यमुना तट को रोशन किया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना की अविरल और निर्मल धारा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

विज्ञापन
5,100 Lamps Illuminate Yamuna Bank as Devotees Gather on Guru Purnima in Agra
यमुना पर जले दीप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित यमुना किनारे हरिहर बगीची में आस्था, आध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। यमुना को निर्मल बहने दो के संकल्प के साथ आयोजित अखंड रामायण पाठ, यज्ञ और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम ढलते ही यमुना तट पर 5100 दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की स्वर्णिम आभा से पूरा घाट जगमगा उठा। मनोहारी दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

 

हरिहर बगीची परिसर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर के महंत किशोर अग्रवाल उर्फ बॉबी बाबा ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से वर्षों से गुरु पूर्णिमा पर अखंड रामायण पाठ, यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ यमुना की स्वच्छता और निर्मलता के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम सामूहिक दीपदान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यमुना आरती की। श्रद्धालुओं ने यमुना की अविरल और निर्मल धारा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया। इस दौरान मुकेश चौरसिया, दिनेश राठौर, पवन पुत्र बेनीलाल, श्रीपाल हलवाई, सुनील बघेल, मुकेश सारस्वत, नरेश बंसल, राहुल, आकाश बघेल, कृष्णा सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित दाैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed