सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   51 wrestling matches showcased strength and excitement.

Agra News: 51 कुश्तियों में दिखा दमखम और रोमांच

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
51 wrestling matches showcased strength and excitement.
दंगल में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज क्षेत्र दशहरा घाट में आयोजित 17वें दंगल में रविवार को पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल का आयोजन स्व. पहलवान रेवती प्रसाद की स्मृति में किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ काउंसलर कमिश्नरेट डॉ. गिरेवार ने किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेलों का संरक्षण आवश्यक है। दंगल में दिल्ली, मथुरा, अकोला, ताजगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने भाग लिया। कुल 51 कुश्तियां हुईं, जिनमें खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का परिचय दिया। मुख्य आकर्षण 31 हजार रुपये की पहली कुश्ती रही, जिसे दिल्ली के पहलवान हनुमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम किया। वहीं 11 हजार रुपये की दूसरी कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पहलवान सुंदर दुबे, चेतन अरोड़ा, नरेश सहगल, कपिल पाठक, टिंकल, राजू गोयल, ताजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed