{"_id":"6a8372ce24bd3485250e59f8","slug":"a-110-meter-long-water-pipeline-will-be-laid-in-moti-katra-agra-news-c-25-1-agr1070-1135482-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मोती कटरा में बिछाई जाएगी पानी की 110 मीटर लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मोती कटरा में बिछाई जाएगी पानी की 110 मीटर लंबी लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एसएन मेडिकल काॅलेज के पास मोती कटरा में पानी के संकट से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल जाएगी। जलकल विभाग पानी की 110 मीटर लंबी पाइपलाइन मोती कटरा क्षेत्र में बिछाएगा। 10 दिन पहले सड़क धंसने के कारण मोती कटरा स्थित खिड़की काले खां पुलिस चौकी के सामने पानी की दो पाइपलाइनें टूट गई थीं। इसी लाइन का एक हिस्सा 100 मीटर दूर भी टूटा है। जर्जर लाइन होने के कारण जलकल विभाग इसी सप्ताह लाइन बिछाएगा।
क्षेत्रीय पार्षद मुन्ना सिंह प्रजापति ने बताया कि एक पाइप 8 इंच और दूसरा 4 इंच व्यास का है। दोनों लाइनें टूट जाने से पानी की बूंद-बूंद के लिए हजारों लोग परेशान हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन लाइन अभी तक नहीं डाली गई। क्षेत्रीय निवासी अर्जुन ने बताया कि 10 दिनों से पानी खरीद रहे हैं। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पानी का टैंकर गलियों में पहुंच नहीं पाता, इसलिए कैंपर मंगवा रहे हैं। सावन के सोमवार को पानी के लिए ज्यादा परेशानी रही।
-- -- -- -- --
इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा काम
- लीकेज के कारण मोती कटरा में दो जगह लाइनें टूटी हैं। पुरानी होने के कारण जगह-जगह से लाइन जर्जर है। दोनों लाइनें नई डाली जाएंगी। इसी सप्ताह काम पूरा हो जाएगा और लोगों को पानी मिलने लगेगा। - कुमार गौरव, महाप्रबंधक, जलकल