सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man climbed a mobile tower demanding his daughter's return, but came down after three hours.

Agra News: बेटी को वापस दिलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद उतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed a mobile tower demanding his daughter's return, but came down after three hours.
बाह के रुदमूली गांव मे करीब सौ फ़ीट ऊँचे टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
बटेश्वर l थाना बाह क्षेत्र के रुदुमुली गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक पारिवारिक विवाद के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत और समझाने के बाद युवक नीचे उतरा।

जरार निवासी रीतेश शर्मा (29) की पत्नी रानू करीब तीन माह पहले पारिवारिक विवाद के चलते मायके छत्तीसगढ़ चली गई थी। उनकी चार वर्षीय पुत्री भानू को रीतेश के पिता प्रमोद शर्मा अपने साथ जरार ले गए थे। बताया गया है कि रीतेश इन दिनों रुदुमुली गांव में अपने मामा सुनील के यहां रह रहा था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे रीतेश गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और पुत्री को वापस दिलाने तथा पत्नी से समझौता कराने की मांग करते हुए कूदकर आत्महत्या करने की बात कहने लगा। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पर पूर्व प्रधान मोनू भदौरिया को होने पर मौके पर पहुंचे और युवक से काफी देर तक बातचीत की। उन्होंने रीतेश को उसकी बेटी वापस दिलाने और पत्नी पक्ष से वार्ता कर समझौते का प्रयास कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक शांत हुआ और करीब तीन घंटे बाद बड़ी मुश्किल से टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed