सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Food Expo Draws 15,000 Visitors, Opens Doors to Multi-Crore Business Opportunities

UP Food Expo 2026: फूड प्रोसेसिंग उद्योग को मिला नया मंच, तीन दिन में करोड़ों के सौदों की उम्मीद

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में आयोजित तीन दिवसीय यूपी फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव में 15 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया और हजारों व्यावसायिक ऑर्डरों के जरिए करोड़ों रुपये के कारोबार की संभावनाएं बनीं। कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, किसानों की आय बढ़ाने, निर्यात और नए व्यापारिक अवसरों पर विस्तार से मंथन किया गया।

UP Food Expo Draws 15,000 Visitors, Opens Doors to Multi-Crore Business Opportunities
UP Food Expo 2026 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

तीन दिनों तक फूड प्रोसेसिंग उद्योग के भविष्य पर होटल जेपी पैलेस में आयोजित यूपी फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव में मंथन किया गया। करीब 15 हजार लोग आए, जिन्होंने हजारों व्यावसायिक ऑर्डर के जरिये करोड़ों रुपये के कारोबार की नींव रखी। सात राज्यों से आई 150 से ज्यादा कंपनियों के जरिये खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को भविष्य का नया रास्ता दिखाई दिया। मंगलवार को एक्सपो के समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने उद्यमियों को सम्मानित किया।


समापन के दिन उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि बीकानेरवाला के निदेशक नवरत्न अग्रवाल ने फूड प्रोसेसिंग की अपनी यात्रा बताई और उद्यमियों से कहा कि सफलता का मूल मंत्र केवल व्यापार नहीं बल्कि व्यापार में सेवा और अध्यात्म का समावेश है। बीकानेर से दिल्ली आकर उनके परिवार ने छोटे स्तर पर काम शुरू किया था। रसगुल्ले बेचने से शुरू हुई यात्रा अब वैश्विक पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि उत्पाद इस भावना से तैयार किया जाए कि वह ग्राहक नहीं बल्कि परमात्मा के लिए बनाया जा रहा है तो गुणवत्ता अपने आप सर्वोत्तम हो जाती है। युवा नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन एवं सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग महिला सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार और किसानों की समृद्धि का संगम है। अन्नदाता किसान की समृद्धि के बिना देश की खाद्य सुरक्षा संभव नहीं है। तमाम चुनौतियों और प्रतिबंधों के बावजूद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगातार आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में यह उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में 1274 बिलियन डॉलर से अधिक का योगदान दे सकता है। कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आशीष गर्ग, सिद्धार्थ अग्रवाल, सीएस अनुज अशोक, अपरार्क शर्मा, दिलीप कुमार, अनिल सविता, राम शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन रीनेश मित्तल ने किया।
विज्ञापन



शुगर फ्री आलू उगाएंगे तो प्रोसेसिंग में होगा इस्तेमाल
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के संरक्षक और बीएन ग्रुप के चेयरमैन अजय अग्रवाल ने कहा कि आगरा क्षेत्र के किसानों को शुगर-फ्री आलू के उत्पादन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। चिप्स, आलू पाउडर और अन्य उत्पादों मेंं चिप्सोना और अन्य वैराइटी के आलू की मांग लगातार बढ़ रही है। किसानों को इससे फायदा होगा। वहीं, कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने कहा कि कृषि उत्पादन का पर्याप्त प्रसंस्करण अभी भी नहीं हो पा रहा है। किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर प्रोसेसिंग वैरायटी फसलों की ओर प्रेरित करने की जरूरत है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और उद्योग को भी लाभ मिलेगा।

नए व्यापारिक अवसरों का खोला रास्ता
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि सात राज्यों के 150 स्टॉलों पर 15 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, जिन्होंने व्यावसायिक पूछताछ के साथ ऑर्डर भी दिए। इस एक्सपो से उद्यमियों को नए व्यापारिक अवसर मिले हैं। अगले साल और भव्य रूप में एक्सपो आयोजित किया जाएगा। महासचिव अनुज सिंघल ने कहा कि फूड एक्सपो ने उद्योग, सरकार, वित्तीय संस्थानों और उद्यमियों के बीच एक मजबूत संवाद मंच प्रदान किया है। मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश, तकनीक और बाजार की नई संभावनाओं को जोड़ने में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

प्रोसेसिंग उत्पादों पर टैक्स की दी जानकारी
सीए निखिल गर्ग, आलोक अग्रवाल ने फूड प्रोसेसिंग के बाद तैयार उत्पादों पर जीएसटी की जानकारी दी। उद्यमियों को नए आयकर अधिनियम, वित्तीय नियोजन और अनुपालन के बारे में बताया। सीए आरके जैन ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदानों के बारे में जानकारी दी। सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद हैदर अली, नेशनल चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अंबा प्रसाद गर्ग, राजेश गोयल, विनय मित्तल और राजेश अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।

वियतनाम, सिंगापुर में व्यापार के मिले अवसर
फूड एक्सपो में उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसर भी मिले हैं। फूड प्रोसेसिंग मशीनरी तैयार कर रहे आगरा के काइला ग्रुप के संदीप काइला ने बताया कि एक्सपो में उनसे वियतनाम और सिंगापुर के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने संपर्क किया और निर्यात संबंधी संभावनाओं पर चर्चा हुई है।

इन उद्योगों एवं सहयोगियों का हुआ सम्मान
समापन पर बीएन ग्रुप, मुंशी पन्ना मसाला, महेश एडिबल ऑयल, भगत हलवाई, श्री दाऊजी, लेसी, काइला इंस्ट्रुमेंटल, श्री श्याम बाबा पैकर्स, आगरा सेल्स एंड एक्सपोर्ट, ओम साईं एग्रो फूड, डबल त्रिशूल, चौबे जी मसाले, गुरुजी मसाले, बालाजी पैकर्स, परम डेयरी, ज्ञान घी, पारस घी, आरबी हसमत राय एंड कंपनी, आरबी हींग, परवाह आटा, कुमार डेयरी आदि के प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed