{"_id":"69f39362f01fa929130145b8","slug":"ada-seals-four-illegal-structures-in-agra-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, एडीए ने चार निर्माणाधीन इमारतों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, एडीए ने चार निर्माणाधीन इमारतों को किया सील
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में अवैध निर्माणों पर आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से शिकंजा कस दिया गया है। प्राधिकरण की ओर से चार निर्माणाधीन इमारतों को सील किया गया है।
कार्रवाई करती एडीए की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में अवैध निर्माण और मानचित्र के विपरीत हो रहे निर्माणों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को कड़ा रुख अपनाया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने रकाबगंज, कोतवाली और ताजगंज वार्ड में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार निर्माणाधीन इमारतों को सील कर दिया।
एडीए उपाध्यक्ष एम अरून्मोली ने बताया कि वार्ड रकाबगंज में दो स्थानों पर कार्रवाई की गई। ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित भूखंड संख्या-39/50 पर मनोज अग्रवाल की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, एमजी रोड स्थित भूखंड संख्या-33/100 पर रोजिन जैन की ओर से स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन कर निर्माण किया जा रहा था। दोनों ही मामलों में टीम ने अधिनियम की धारा-28 क (1) के तहत निर्माण कार्य रुकवाकर परिसर को सील कर दिया।
वार्ड कोतवाली के फुलट्टी बाजार में भी प्राधिकरण का डंडा चला। यहां कपड़ा जंक्शन के बराबर में अरुण वर्मा की ओर से बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति के अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस निर्माण को भी सील बंद कर दिया। ताजगंज वार्ड-1 के इटौरा रोड पर देवेंद्र कुमार गोमती नगर के सामने अवैध निर्माण करा रहे थे। मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। यहां भी कार्रवाई की गई है।