पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA Summons Ansal Director; Sushant Taj City Integrated Township Faces Uncertain Future

UP: अंसल की सुशांत ताज सिटी पर संकट! एडीए ने निदेशक को किया तलब, 7 जुलाई को होगा बड़ा फैसला

Thu, 02 Jul 2026 12:32 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 12:32 PM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण ने अंसल प्रॉपर्टीज की सुशांत ताज सिटी परियोजना की डीपीआर की समीक्षा के लिए 7 जुलाई को बैठक बुलाई है। परियोजना की निष्क्रियता के चलते टाउनशिप के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा और कंपनी के निदेशक को सभी अभिलेखों सहित तलब किया गया है।

विज्ञापन
ADA Summons Ansal Director; Sushant Taj City Integrated Township Faces Uncertain Future
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति के तहत मैसर्स अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के परीक्षण के लिए 7 जुलाई 2026 को बैठक बुलाई है। अंसल के निदेशक को तलब किया गया है। परियोजना की निष्क्रियता के कारण सुशांत ताज सिटी इंटीग्रेटेड टाउनशिप पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बरसात में सांपों से रहें सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें बचने के आसान तरीके और काटने पर क्या करें
विज्ञापन



सात जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से एडीए के लघु सभागार में सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में निष्क्रिय परियोजनाओं को निरस्त करने और क्रियाशील परियोजनाओं की अवधि विस्तार पर फैसला लिया जाएगा। 10 दिसंबर 2025 को जारी शासनादेश के अनुपालन में एडीए ने यह कदम उठाया है। इस आदेश के तहत इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति (2005 और 2014) के अधीन स्वीकृत निष्क्रिय परियोजनाओं को निरस्त किया जाना है। साथ ही, क्रियाशील परियोजनाओं को पूरा करने के लिए डीपीआर में संशोधन और अवधि विस्तार पर भी नीतिगत निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था 'कॉकरोच', अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस


इसी क्रम में विकासकर्ता मैसर्स अंसल प्रॉपर्टीज ने 25 मई 2026 को प्राधिकरण कार्यालय में अपनी डीपीआर प्रस्तुत की थी। इस रिपोर्ट का परीक्षण इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति-2014 के प्रस्तर-4.2 के तहत गठित विशेष समिति द्वारा किया जाना है। एडीए सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि समिति में मुख्य अभियंता और वित्त नियंत्रक बतौर सदस्य शामिल होंगे।



मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक के प्रतिनिधि और संबंधित जनपद के जिलाधिकारी के प्रतिनिधि भी इस समिति के सदस्य होंगे। मुख्य नगर नियोजक समिति के सदस्य-संयोजक की भूमिका निभाएंगे। बैठक में योजना के प्रस्तुतीकरण के लिए अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (नई दिल्ली) के निदेशक सिद्धार्थ गोयनका को समस्त प्रासंगिक अभिलेखों के साथ तलब किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed