{"_id":"6a460a99aae8ec5237017510","slug":"agra-municipal-corporation-to-hold-special-grievance-camps-across-eight-wards-on-july-3-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम आपके द्वार: 3 जुलाई को घर के पास लगेगा समाधान शिविर, सड़क-सीवर से गृहकर तक होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम आपके द्वार: 3 जुलाई को घर के पास लगेगा समाधान शिविर, सड़क-सीवर से गृहकर तक होगी सुनवाई
Thu, 02 Jul 2026 12:22 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:22 PM IST
सार
आगरा नगर निगम 3 जुलाई को आठ वार्डों में विशेष समाधान शिविर लगाएगा, जहां नागरिक सड़क, सीवर, पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट, गृहकर और अन्य समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर के पास ही समस्याओं को सुनने के लिए नगर निगम की ओर से 3 जुलाई को आठ जोन में विशेष समाधान शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक निगम के चारों जोन में दो-दो वार्डों में यह शिविर लगेंगे, जिनमें नगर निगम के प्रमुख विभागों के अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि लोगों को शिकायतों के समाधान के लिए नगर निगम के चक्कर न लगाए पड़ें, इसलिए उनके घर के पास ही यह शिविर लगाए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि यहां पर लोग अपनी सड़क, नाली, सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई, अतिक्रमण, गृहकर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, जिनके निदान के लिए अधिकारी मौजूद रहेंगे।
यहां लगेंगे शिविर
जोन वार्ड जगह
लोहामंडी जोन: वार्ड 25-गढ़ी भदौरिया अंबेडकर पार्क शकुंतला नगर, वार्ड 37-नगला अजीता, पंचशील बगीची
ताजगंज जोन: वार्ड 98-विभव नगर, विभव नगर पार्क, वार्ड 19-बिंदूकटरा, डिफेंस स्टेट फेस वन पार्क
छत्ता: वार्ड 96- धनकोट धूलिया गंज चौराहा, वार्ड 15-ढोलीखार टीला नंदराम
हरीपर्वत: वार्ड 88 केके नगर, राशिद हार्डवेयर वाली गली, वार्ड 33-खंदारी शेल्टर होम